[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड ओपेन यूनिवर्सिटी में अब शुरू होगी इंटरमीडिएट की पढ़ाई, 10वीं पास छात्र घर बैठ कर सकेंगे क्लास

झारखंड ओपेन यूनिवर्सिटी में अब शुरू होगी इंटरमीडिएट की पढ़ाई, 10वीं पास छात्र घर बैठ कर सकेंगे क्लास

0
झारखंड ओपेन यूनिवर्सिटी में अब शुरू होगी इंटरमीडिएट की पढ़ाई, 10वीं पास छात्र घर बैठ कर सकेंगे क्लास

रांची : झारखंड राज्य के किसी सरकारी विवि में पहली बार ऑनलाइन तरीके से इंटर की पढ़ाई शुरू हो रही है. छात्रहित में झारखंड राज्य ओपेन यूनिवर्सिटी में इस शैक्षणिक सत्र से प्री-यूनिवर्सिटी पाठ्यक्रम (इंटरमीडिएट) शुरू किया जा रहा है. 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी इसमें नामांकन ले सकते हैं. कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी. इसके लिए बुधवार को झारखंड राज्य ओपेन यूनिवर्सिटी के साथ इंटरनेशनल काउंसिल फॉर वर्चुअल एडुकेशन, नयी दिल्ली के साथ एमओयू किया गया. इस अवसर पर झारखंड ओपेन यूनिवर्सिटी की तरफ से कुलपति डॉ टीएन साहु, रजिस्ट्रार डॉ घनश्याम सिंह, मोहनलाल साहू उपस्थित थे.

जल्द शुरु होगी नामांकन की प्रक्रिया

जबकि आइसीवीए की तरफ से अध्यक्ष शबाब आलम, संदीप त्यागी आदि उपस्थित थे. विवि के रजिस्ट्रार डॉ घनश्याम सिंह ने बताया कि इस एमओयू का उद्देश्य झारखंड में माध्यमिक और उच्च शिक्षा के बीच अंतर को कम करना है. इस पाठ्यक्रम के शुरू होने पर झारखंड के सकल नामांकन अनुपात को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी. डॉ सिंह ने बताया कि विवि में शीघ्र ही नामांकन प्रक्रिया शुरू की जायेगी. वहीं शुल्क आदि का निर्धारण भी शीघ्र कर दिया जायेगा. कोई भी व्यक्ति 10वीं कक्षा उत्तीर्ण के आधार पर इस कोर्स में नामांकन लेकर घर बैठे दो वर्षीय कोर्स पूरा कर सकेंगे. इंटर में ऑनलाइन शिक्षा की सुविधा वर्तमान में केंद्र की तरफ से सिर्फ एनआइओएस में उपलब्ध है.

Also Read: झारखंड ओपेन यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले ST/SC छात्र-छात्राओं को मिलेगी छात्रवृति, सरकार ने दी अनुमति

एसपीजी वीमेंस टीचर्स ट्रेनिंग महाविद्यालय में नामांकन जारी

बहूबाजार स्थित एसपीजी प्राइमरी वीमेंस टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन कोर्स के लिए नामांकन जारी है. इस कोर्स में दाखिले के लिए 50 सीटें हैं. कॉलेज की प्राचार्य सलीश अग्रवाल ने बताया कि 2022-24 का बैच जून में कंप्लीट हो जायेगा. जबकि 2024-26 बैच के लिए नामांकन लिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इंटर पास छात्राएं इस कोर्स में नामांकन ले सकती हैं. नामांकन इंटर में प्राप्त अंक के आधार पर लिये जायेंगे. प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज की ओर से इंटीग्रेडेड कोर्स कराने का प्रस्ताव है. इसमें छात्राओं को बीए-बीएड करने की सुविधा मिलेगी. कोर्स के लिए रांची विश्वविद्यालय में एनओसी के लिए आवेदन किया गया है. रांची विश्वविद्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद नेशन काउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन में अप्लाई किया जायेगा. प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज का नया भवन भी तैयार हो गया है. इसमें फिनिशिंग का काम बाकी है. यह नया भवन जी प्लस थ्री है. इस नये भवन में क्लासरूम और हॉल होंगे.

Previous article वर्ल्ड क्लास स्टेशन निर्माण कार्य का मंडल इंजीनियर ने की जांच
Next article 31 तक बैंक में किया जायेगा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का नवीकरण
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel