[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Jharkhand News: रांची-टाटा हाईवे पर खड़े ट्रक को कंटेनर ने मारी टक्कर, चालक घायल

Jharkhand News: रांची-टाटा हाईवे पर खड़े ट्रक को कंटेनर ने मारी टक्कर, चालक घायल

0
Jharkhand News: रांची-टाटा हाईवे पर खड़े ट्रक को कंटेनर ने मारी टक्कर, चालक घायल

Jharkhand News|तमाड़ (रांची), शुभम हलदार : झारखंड में सोमवार (3 जून) को सुबह-सुबह एक सड़क दुर्घटना हो गई. हाईवे पर खड़े एक ट्रक को कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें चालक घायल हो गया. सीमेंट लदा ट्रक ब्रेकडाउन की वजह से हाईवे पर कल से ही खड़ा था.

Jharkhand के तमाड़ में कंटेनर चालक बुरी तरह गंभीर

राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में कंटेनर का चालक बुरी तरह घायल हो गया. दुर्घटना में कंटेनर का चैंबर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ड्राइवर काफी देर तक चैंबर में फंसा रहा. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चालक को कंटेनर से बाहर निकाला.

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को भेजा गया रिम्स

तमाड़ के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया. उसकी पहचान दीपक यादव के रूप में हुई है. दीपक यादव बिहार के बांका जिले का रहने वाला है.

रांची-टाटा हाईवे पर जोजोडीह के पास हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि एक सीमेंट लदा ट्रक ब्रेकडाउन की वजह से 2 जून से ही हाईवे पर जोजोडीह के पास खड़ा था. इसी ट्रक को जमशेदपुर की ओर से आ रहे कंटेनर ने पीछे से टक्कर मारी, जिसमें चालक घायल हो गया.

ब्रेकडाउन वाहनों की वजह से आए दिन होती रहतीं हैं दुर्घटनाएं

बता दें कि रांची-टाटा रोड पर ब्रेकडाउन ट्रकों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहतीं हैं. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. ब्रेकडाउन ट्रकों की वजह से एक सप्ताह में 6 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं.

स्थानीय लोगों ने एनएचएआई पर लगाया लापरवाही का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकार ब्रेकडाउन वाहनों को अगर समय पर हटा दिया जाए, तो इतनी दुर्घटनाएं नहीं होंगी. एनएचएआई की लापरवाही से तमाड़ में लोगों की जान जा रही है.

इसे भी पढ़ें

Ranchi News: रातू रोड में सिटी राइड बस ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

झारखंड: सड़क हादसे में रांची के चार लोगों की मौत, तेज रफ्तार कार के उड़े परखच्चे

Jharkhand News: चतरा में अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराया, चालक की मौत

Previous article बिहार के भागलपुर में मतगणना किस तरह करायी जाएगी? जानिए काउंटिंग को लेकर क्या है पूरी तैयारी…
Next article Anupama Spoiler: अनुज करेगा राहुल और गुलाटी को बेनकाब, तोशू ने नहीं बल्कि इसने किया अनुपमा को बदनाम
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel