[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Jharkhand New Road : झारखंड के रोड होंगे चकाचक, खर्च होंगे 2000 करोड़

Jharkhand New Road : झारखंड के रोड होंगे चकाचक, खर्च होंगे 2000 करोड़

0
Jharkhand New Road : झारखंड के रोड होंगे चकाचक, खर्च होंगे 2000 करोड़
सड़क योजनाओं को स्वीकृति मिली (Photo: AI)

Jharkhand New Road : (मनोज लाल ) नये साल 2026 में राज्य के विभिन्न जिलों की बेहतर रोड कनेक्टिविटी पर काम होगा. राज्य सरकार का फोकस लोगों के लिए कम समय में जाम मुक्त सफर मुहैया कराना है. इस दिशा में तेजी से प्रयास शुरू कर दिये गये हैं. पथ निर्माण विभाग ने कई महत्वपूर्ण सड़कों को चिह्नित किया है, जिनके पुनर्निमाण, चौड़ीकरण और मरम्मत का काम किया जायेगा. इन योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है. इन छोटी-बड़ी करीब 70 योजनाओं को मिला कर 2000 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आयेगा. अब इन आगे की प्रक्रिया करके इस साल जल्द से जल्द काम शुरू करा दिया जायेगा. प्रशासनिक स्वीकृति के बाद दो-चार योजनाओं का टेंडर फाइनल हुआ है.

इन 16 बड़ी सड़क परियोजनाओं पर होगी 1245 करोड़ खर्च

– गढ़वा-चिनियां पथ का चौड़ीकरण – 41 करोड़
– गिरिडीह में बड़कीटांड़-तिनपल्ली-डोकीडीह-गिरनिया मोड़ का पुनर्निर्माण – 55 करोड़
– देवघर से मधुपुर पथ वाया मोहनपुर घाट के राइडिंग क्वालिटी में सुधार – 20 करोड़
– पाकुड़-बरहरवा मेन रोड से पाली गगन पहाड़ी वेस्ट बंगाल सीमा वाया कुसमा फाटक तक चौड़ीकरण – 40 करोड़
– रांची में पुराना अरगोड़ा चौक से नयासराय रिंग रोड तक फोरलेन निर्माण – 141 करोड़
– ओल्ड विधानसभा के निकट से हाइकोर्ट भवन होते हुए नयासराय रिंग रोड तक सिक्स लेन व पेव्ड शॉल्डर मिला कर 10 लेन सड़क – 301 करोड़
– मनोहरपुर में उधन बारंगा धानापल्ली पथ पर कोयला नदी पर पुल का निर्माण – 38 करोड़
– लातेहार में बरवाडीह-मंडल-भंडरिया पथ का चौड़ीकरण-मजबूतीकरण – 115 करोड़

यह भी पढ़ें : New Road in Jharkhand: झारखंड के ये रोड बनेंगे चकाचक, 140 सड़क योजनाओं को मिली स्वीकृति

– सिमडेगा में सेवई-किंकेल-कुरडेग-कुटमाकछार-छतीसगढ़ सीमा तक सड़क निर्माण – 38 करोड़
– रांची में कुम्हरिया मोड़ से संग्रामपुरपथ का पुनर्निर्माण – 39 करोड़
– साहिबगंज में करमाटांड़ से जुराल तक चौड़ीकरण-मजबूतीकरण – 122 करोड़
– चाईबासा में सिंहपोखरिया से जैंतगढ़ वाया सेरेंगसिया-जगन्नाथपुर पथ का निर्माण – 25 करोड़
– हाता-चाईबासा रेलवे क्रॉसिंग से बड़ाचिरु व पावर ग्रिड लिंक पथ का चौड़ीकरण – 76 करोड़
– डालटनगंज आरओबी से नॉर्थ कोयल सेमरा माइंस पथ का चौड़ीकरण – 104 करोड़
– धनबाद में निरसा-केलियासोल से खाड़ापाथर पथ का निर्माण – 58 करोड़
– रांची के सिल्ली-बंता-हजाम टीकर-रंगामाटी पथ का निर्माण – 32 करोड़
कुल लागत -1245 करोड़

Previous article 10.99 लाख रुपये में Kia Seltos ने मारी एंट्री, डिजाइन और फीचर्स में Tata Sierra को दे रहा सीधी टक्कर
Next article न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर को हुई उमर खालिद की चिंता, जोहरान ममदानी ने हाथ से लिखा पत्र, जानें क्या कहा?
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel