[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड में बढ़ेगा हवाई नेटवर्क, चार-पांच नये एयरपोर्ट बनाने की चल रही कवायद : राममोहन नायडू

झारखंड में बढ़ेगा हवाई नेटवर्क, चार-पांच नये एयरपोर्ट बनाने की चल रही कवायद : राममोहन नायडू

0
झारखंड में बढ़ेगा हवाई नेटवर्क, चार-पांच नये एयरपोर्ट बनाने की चल रही कवायद : राममोहन नायडू
सांकेतिक तस्वीर AI Image

सतीश कुमार
Ranchi: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की अवधारणा बदली है. अब लोग ट्रेन की जगह एयरपोर्ट की मांग कर रहे हैं, क्योंकि एयरपोर्ट का मतलब केवल कनेक्टिविटी नहीं, बल्कि रोजगार और विकास है. श्री किंजरापू ने यह बातें बुधवार को प्रभात खबर से विशेष बातचीत के दौरान कहीं. उन्होंने झारखंड के हवाई बुनियादी ढांचे के विस्तार को लेकर बड़ी घोषणाएं की हैं. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि झारखंड के पांच सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में एयरपोर्ट की मांग की है.

रांची में सात्रियों की संख्या में हुआ है इजाफा

केंद्र सरकार झारखंड राज्य में चार से पांच नये एयरपोर्ट खोलने पर गंभीरता से विचार कर रही है. उन्होंने धनबाद और डालटनगंज जैसे स्थानों का जिक्र करते हुए कहा कि तकनीकी व्यवहार्यता (टेक्निकल फिजिब्लिटी) अध्ययन के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जायेगा, लेकिन केंद्र सरकार इस दिशा में पूरा प्रयास कर रही है. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची के विकास पर चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में यहां यात्रियों की संख्या 17 लाख से बढ़कर 27 लाख तक पहुंच गयी है.

रांची एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की होगी सुविधा

रांची एयरपोर्ट को राजधानी के अनुरूप और अधिक सुविधा संपन्न बनाने के लिए कई कदम उठाये जा रहे हैं. टर्मिनल बिल्डिंग का विस्तार और एयरक्राफ्ट के लिए नये पार्किंग स्लॉट्स का निर्माण कराया जा रहा है. रांची को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की मांग पर काम चल रहा है, ताकि लोगों को वैश्विक कनेक्टिविटी मिल सके. कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नाइट लैंडिंग की सुविधा जल्द उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा. उड़ान स्कीम के तहत यात्रियों के लिए सस्ते खानपान की व्यवस्था और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए अवसर शॉप की शुरुआत की जा रही है.

केंद्रीय मंत्री ने रांचीवासियों की तारीफ की

यह पूछे जाने पर कि एयरपोर्ट विस्तारिकरण में जमीन अधिग्रहण बाधक बन रही है? इस पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के प्रयासों से लगभग 300 एकड़ जमीन, इसमें रक्षा विभाग की 50 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है. जमीन अधिग्रहण के साथ ही एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का रास्ता साफ हो जायेगा. मंत्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि दो साल पहले मंत्री बनने से पहले मैं 10 साल तक सांसद रहा. पहले लोग ट्रेन और स्टॉपेज की मांग करते थे, लेकिन अब देश इतना बदल गया है कि हर जगह से नये एयरपोर्ट की मांग उठती है. उन्होंने कहा कि पहली बार झारखंड आये. स्कूटी से शहर को देखने का मौका मिला. यहां के लोग व वातावरण काफी अच्छा है.

ये भी पढ़ें…

झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ बदल दिए गए 201 डीएसपी

रांची पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मोबाइल लूट कांड में दो बदमाश गिरफ्तार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel