[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड निकाय चुनाव: दुमका और सरायकेला आगे! गोड्डा में मतदान की रफ्तार सुस्त, देखें 11 बजे तक का हाल

झारखंड निकाय चुनाव: दुमका और सरायकेला आगे! गोड्डा में मतदान की रफ्तार सुस्त, देखें 11 बजे तक का हाल

0
झारखंड निकाय चुनाव: दुमका और सरायकेला आगे! गोड्डा में मतदान की रफ्तार सुस्त, देखें 11 बजे तक का हाल
देवघर में वोट डालने के लिए लाइन में खड़े लोग

Jharkhand Municipal Election, रांची : झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर वोटिंग जारी है. सुबह 11 बजे तक किस जिले में कितने मतदाताओं ने अपना वोट डाला है इसका मतदान प्रतिशत आ चुका है. इसके अनुसार सबसे अधिक वोटिंग दुमका जिले में 25.40 फीसदी हुई है. दुमका नगर परिषद क्षेत्र में अब तक 19.75 फीसदी मतदान हुआ है तो वहीं बासुकी नगर पंचायत में 31.05 फीसदी मतदान हुआ है.

बोकारो में 18.74 फीसदी लोगों ने डाला वोट

वहीं, बोकारो में सुबह 11 बजे तक 18.74 फीसदी वोटिंग हुई है. इसके अंतर्गत आने वाले चास नगर निगम में 16.15 फीसदी मतदान हुआ है तो वहीं, फुसरो नगर परिषद 21.33 फीसदी लोगों ने अपना वोट डाला है. उसी तरह गुमला नगर परिषद क्षेत्र में अब तक 21.02 फीसदी लोगों ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया है. इसके अंतर्गत वार्ड संख्या 1 से 4 में 1573 फीसदी लोगों ने वोट डाला तो वार्ड संख्या 5 से 8 में 1480, वार्ड 9 से 12 में 1622, वार्ड 13 से 17 में 1997 और वार्ड 18 से 22 में 1588 लोगों ने मतदान किया.

Also Read: धनबाद में नगर निगम चुनाव के दौरान प्रत्याशी समर्थकों में झड़प, बूथ पर मची अफरा-तफरी

देवघर में 21.63 फीसदी वोटिंग

देवघर जिले की बात करें तो यहां कुल 21.63 फीसदी लोगों ने वोटिंग की है. इसके अंतर्गत आने वाले देवघर नगर निगम में 19.16 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है. वहीं, मधुपुर नगर परिषद में 24.10 फीसदी लोगों ने अपने मतधिकार का प्रयोग किया है. पाकुड़ में 27.69 प्रतिशत लोगों ने वोट किया है. चतरा नगर परिषद में 23.46 फीसदी मतदान हुआ है. गोड्डा में 10.83 फीसदी वोटिंग हुई है. इसके अंतर्गत आने वाले गोड्डा नगर परिषद में 10.14 फीसदी लोगों ने वोट किया है. जबकि महागामा नगर पंचायत 11.52 में फीसदी वोटिंग हुई है.

सरायकेला में 25.08 फीसदी मतदान

सरायकेला खरसावां में तीनों निकायों का औसत मतदान 25.08 फीसदी हुआ है. इसके अंतर्गत आने वाले आदित्यपुर नगर निगम में 21.80 प्रतिशत, सरायकेला नगर पंचायत में 31.30 प्रतिशत और कपाली नगर परिषद में 22.13 फीसदी हुई वोटिंग हुई है.

Also Read: झारखंड में ‘लालटेन युग’ की वापसी! गोड्डा सांसद का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- बैलेट पेपर से राज्य पीछे

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel