[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची रांची डिप्टी मेयर के लिए बिछ गयी बिसात, हर दल के नेता जुटा रहे समीकरण, होली बाद मचेगी असली हलचल

रांची डिप्टी मेयर के लिए बिछ गयी बिसात, हर दल के नेता जुटा रहे समीकरण, होली बाद मचेगी असली हलचल

0
रांची डिप्टी मेयर के लिए बिछ गयी बिसात, हर दल के नेता जुटा रहे समीकरण, होली बाद मचेगी असली हलचल
रांची डिप्टी मेयर के लिए हर दल जुटा रहे समीकरण, Pic Credit- AI

Jharkhand Municipal Election 2026, रांची, (सुनील चौधरी): रांची नगर निगम के चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा, कांग्रेस व झामुमो की नजर अब डिप्टी मेयर के पद पर है. तीनों ही दल इस पद पर अपनी-अपनी संभावना तलाश रहे हैं. भाजपा ज्यादा उत्साहित है. वजह है कि लगभग दो दर्जन पार्षद भाजपा से संबंध रखनेवाले लोग हैं. भाजपा के महानगर अध्यक्ष वरुण साहू की मानें, तो भाजपा का स्वाभाविक दावा बनता है, क्योंकि सर्वाधिक पार्षद भाजपा के कार्यकर्ता ही हैं. जबकि, दूसरी ओर कांग्रेस के नेता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि वार्ड 18 की पार्षद आशा देवी लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है. वह कांग्रेस पार्टी से बात कर डिप्टी मेयर के पद पर उनके लिए दावा करेंगे. गौरतलब है कि आशा देवी राजेश गुप्ता की बड़ी बहन भी हैं और कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं.

सारे दल कर रहे हैं अपने पार्षदों की गिनती

इधर, झामुमो महानगर नेतृत्व भी अपनी संभावना तलाश रहा है. सारे दल अपने-अपने पार्षदों की गिनती कर रहे हैं और समीकरण जुटा रहे हैं. रही बाता भाजपा की, तो प्रदेश नेतृत्व इसमें रुचि ले रहे हैं. प्रदेश नेतृत्व भाजपा समर्थित पार्षदों की सूची की मांग की है. महानगर भाजपा से पूछा गया कि कौन पार्षद कितने दिनों से भाजपा से जुड़ा है. उनका अनुभव क्या है और पार्टी के लिए वे आगे क्या कर सकते हैं. बताया गया कि होली के बाद महानगर नेतृत्व सूची भेज देगा. इसके बाद निर्णय लेगी किसे डिप्टी मेयर का प्रत्याशी बनाया जाये.

Also Read: झारखंड निकाय चुनाव: BJP को ‘अपने’ ही पड़े भारी, बागियों ने धूल चटाई, जमीनी हकीकत नहीं भांपी पार्टी

बीजेपी के इन नामों पर हो रहा विचार

भाजपा महानगर सूत्रों के अनुसार, वार्ड-1 से नकुल तिर्की, वार्ड-21 के पार्षद सुनील यादव, वार्ड-28 से रश्मि चौधरी, वार्ड-26 के प्रदीप कुमार, वार्ड-40 की सुचिता रानी रॉय के नामों पर विचार किया जा रहा है. ये सभी दो या दो से अधिक बार जीत दर्ज की है. इनके नाम पर रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल व सांसद व केंद्रीय मंत्री संजय सेठ की राय भी ली जायेगी. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, डिप्टी मेयर के कई पुराने चेहरे इस बार नहीं दिख रहे हैं. ऐसे में पार्टी नये चेहरे पर दावं लगा सकती है.

झामुमो अल्पसंख्यक पर लगा सकता है दावं

झामुमो के संभावित दावेदार सोमवित मांझी थे, लेकिन वह चुनाव हार गये हैं. झामुमो अब किसी अल्पसंख्यक उम्मीदवार दावं लगा सकता है. पार्टी फिलहाल केंद्रीय नेतृत्व के इशारे का इंतजार कर रहा है. फिलहाल मामला होली तक टल गया है. होली के बाद ही इस पर सभी पार्टियां निर्णय लेंगी.

Also Read: झारखंड के 1.95 लाख से अधिक लोगों का वोट रद्दी, इन 3 गलतियों के कारण ‘लोकतंत्र के महापर्व’ पर लगा दाग

Previous article होली से पहले बिहार के इन 13 जिलों में हाई अलर्ट, 24×7 सोशल मीडिया सेल करेगी निगरानी
Next article ईरान: खामेनेई की मौत के बाद कौन लेगा उनकी जगह? ये 5 करीबी या बेटा बनेगा सुप्रीम लीडर
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel