[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Jharkhand Monsoon: झारखंड पर मेहरबान मानसून, 94 फीसदी अधिक हुई है बारिश

Jharkhand Monsoon: झारखंड पर मेहरबान मानसून, 94 फीसदी अधिक हुई है बारिश

0
Jharkhand Monsoon: झारखंड पर मेहरबान मानसून, 94 फीसदी अधिक हुई है बारिश
झारखंड में मानसून अपडेट.

Jharkhand Monsoon Rain Update: झारखंड पर इस बार मानसून मेहरबान है. 1 जून से 24 जून 2025 तक झारखंड में सामान्य से 94 फीसदी अधिक बारिश हुई है. मंगलवार को मौसम केंद्र रांची ने बताया कि राज्य में अब तक 256.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है. झारखंड के मात्र 3 जिले ऐसे हैं, जहां अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है. देवघर में 21 फीसदी, गोड्डा में 16 फीसदी और पाकुड़ में 15 फीसदी कम बारिश हुई है.

लातेहार में 402 मिलीमीटर बरसा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, लातेहार में अब तक 402 मिमीलीटर मानसून की बारिश हुई है, जो सामान्य से 223 प्रतिशत अधिक है. लोहरदगा में 388.2 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 176 प्रतिशत अधिक है. पलामू में 186.5 मिमी बारिश हुई है. यह सामान्य से 149 प्रतिशत अधिक है. रामगढ़ में 334 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो इस सीजन के सामान्य से 145 फीसदी अधिक है.

रांची में मानसून की बारिश 550 मिमीलीटर से अधिक

राजधानी रांची की बात करें, तो यहां 550 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 236 प्रतिशत से अधिक है. सरायकेला-खरसावां जिले में 397.7 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 165 प्रतिशत अधिक है. पश्चिमी सिंहभूम में अब तक 290 मिमी वर्षापात हुआ है, जो सामान्य से 102 प्रतिशत अधिक है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड में सामान्य है मानसून की गतिविधियां

मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में अभी मानसून की गतिविधियां सामान्य हैं. 25 जून को भी कम से कम 10 जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान है. कुछ जगहों पर गरज के साथ तेज हवाएं चलेंगीं. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है. कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है.

इसे भी पढ़ें

पूरे झारखंड में भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को दी चेतावनी, बोले-यह तो शुरुआत है

250 करोड़ के स्क्रैप घोटाला में लव अग्रवाल और गुल बहार मल्लिक रांची से गिरफ्तार

Ranchi Weather: अब तक मानसून मेहरबान, रांची कल कैसा रहेगा मौसम

भाजपा पर कांग्रेस ने कसा तंज, कहा- सबसे बड़े भ्रष्टाचारी मधु कोड़ा की तस्वीर लगाकर प्रदर्शन कर रही पार्टी

झारखंड से गुजर रहा बंगाल की खाड़ी में बना ट्रफ, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Previous article मालगाड़ी डिरेलमेंट: पीडब्लूआइ निलंबित, रेल कर्मियों से दो दिन होगी पूछताछ
Next article Patna: दिल्ली से पटना आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, हवा में लगे झटके से सहमे यात्री 
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel