[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, केवल इन स्कूलों के छात्र ही हो सकेंगे शामिल

झारखंड मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, केवल इन स्कूलों के छात्र ही हो सकेंगे शामिल

0
झारखंड मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, केवल इन स्कूलों के छात्र ही हो सकेंगे शामिल
झारखंड मेधा छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

रांची : झारखंड में मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा के• आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इसकी तिथि घोषित कर दी है. विद्यार्थी झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन नि:शुल्क जमा होगा. आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 26 अप्रैल से शुरू हो गयी, जिसकी अंतिम तिथि 20 मई है.

प्रति वर्ष पांच हजार बच्चों का होगा चयन

जिला शिक्षा पदाधिकारी 27 अप्रैल से 22 मई तक आवेदन सत्यापित करेंगे. छात्रवृत्ति के लिए प्रति वर्ष पांच हजार बच्चों का चयन होगा. परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को नौंवी से 12वीं तक प्रत्येक वर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जायेगी. इसके• लिए नौवीं और 10वीं की परीक्षा में 60 फीसदी अंक लाना जरूरी है. परीक्षा की तिथि के बाद में जैक द्वारा घोषित की जायेगी.

Also Read: रांची में अपने घर का सपना होगा पूरा, नगर निगम ने शुरू की इस लाभकारी योजना की आवेदन प्रक्रिया

इन स्कूलों के विद्यार्थी ही हो सकते हैं शामिल

आवेदन जमा करने के• लिए सातवीं की परीक्षा पास होना और आठवीं में अध्ययनरत होना अनिवार्य है. इस परीक्षा में राजकीय, राजकीयकृत, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मॉडल विद्यालय, प्रोजेक्ट विद्यालय, गैर सहायता प्राप्त और अनुदानित विद्यालय में नामांकित विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं.

30 फीसदी सीट छात्राओं के लिए आरक्षित

एक जिले से अधिकतम 400 बच्चों का चयन होगा. इसका कट ऑफ मार्क्स 60 फीसदी है. सभी खंड में न्यूनतम 40 फीसदी (एसटी‐ एससी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 35 फीसदी) अंक जरूरी है. वहीं, 30 फीसदी सीट छात्राओं के लिए आरक्षित है

Also Read: सिरमटोली सरना स्थल के पास से रैंप को कितना हटाया गया है? सरहुल के लिए किया जा रहा यह काम

Previous article Box Office Report: जाट के सामने टिक पाई इमरान हाशमी की ‘ग्राउंड जीरो’? जानें अब तक की कुल कमाई
Next article CSK को हराने के बाद काव्या मारन का तोहफा, पूरी SRH टीम को दे दी छुट्टी, इस देश कर दिया रवाना
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel