[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड में सामान्य हुआ मानसून, 4 से 9 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी

झारखंड में सामान्य हुआ मानसून, 4 से 9 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी

0
झारखंड में सामान्य हुआ मानसून, 4 से 9 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी
झारखंड का मौसम.

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में मानसून सामान्य हो गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कई जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है. आने वाले 6 दिनों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. कहा है कि इस दौरान झारखंड में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. कुछ जगहों पर गर्जन और तेज हवाओं का झोंका चलेगा. कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी संभावना है.

सबसे ज्यादा वर्षा लातेहार में, सबसे अधिक तापमान गोड्डा में

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 35.5 मिलीमीटर वर्षा लातेहार में हुई. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.5 डिग्री गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में रही. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है.

5 दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट संभव

मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि 5 सितंबर को राज्य में कई जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है. 6 और 7 सितंबर को झारखंड में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. 8 सितंबर को कई जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Jharkhand Ka Mausam: छत्तीसगढ़ के ऊपर बना है लो प्रेशर एरिया

मौसम पूर्वानुमान में मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि उत्तरी छत्तीसगढ़ और उससे सटे इलाकों में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है. अगले 24 घंटे के दौरान साइक्लोनिक सर्कुलेशन मध्यप्रदेश के पश्चिमी-पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ेगा, ऐसी संभावना है. समुद्र तल पर बना मानसून ट्रफ इस वक्त जैसलमेर, कोटा, नर्मदापुरम, सिवनी, दुर्ग से होते ही उत्तरी छत्तीसगढ़, और उससे सटे पूर्व मध्य प्रदेश, चांदबाली और उसके बाद पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ता दिख रहा है. यह समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला है.

4 दिन में झारखंड में 31.5 मिमी वर्षा हुई

मौसम केंद्र ने बताया कि 1 सितंबर से 4 सितंबर 2025 के बीच झारखंड में 31.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षापात 33 मिलीमीटर से 4 फीसदी कम है. मानसून के सीजन में (1 जून से 4 सितंबर 2025 तक) 1042.4 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा 831.8 मिलीमीटर से 25 फीसदी अधिक है.

रांची में 8 सितंबर तक जारी रहेगी बारिश

रांची के लिए मौसम विभाग ने अलग से पूर्वानुमान जारी किया है. कहा है कि 4 सितंबर से 8 सितंबर 2025 के बीच हर दिन हल्के से मध्यम दर्जेकी वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड से 30 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड से 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की उम्मीद है.

Image 51
झारखंड के इन एक दर्जन जिलों में 1000 मिमी से अधिक हई वर्षा.

झारखंड के इन जिलों में 1000 मिमी से अधिक हुई वर्षा

जिला का नामवर्षापात मिलीमीटर मेंसामान्य वर्षा मिमी मेंकमी/बेसी
धनबाद1206.9857.641
पूर्वी सिंहभूम1544.389573
जामताड़ा1125.5858.831
खूंटी1191.4915.530
लातेहार1250.8847.548
रामगढ़1094.6839.330
रांची1310.3848.354
सरायकेला-खरसावां1355.5826.664
सिमडेगा1141.61078.16
पश्चिमी सिंहभूम1154.1839.238
दुमका1031.5823.225
साहिबगंज1058.8922.915
स्रोत – मौसम केंद्र रांची

इसे भी पढ़ें

रिनपास के 100 वर्ष : हेमंत सोरेन बोले- मनोरोगियों के इलाज में करें अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल

जमशेदपुर में बैठकर अमेरिकी नागरिकों से कर रहे थे ठगी, 12 साइबर क्रिमिनल्स की पुलिस ने की पहचान

जमशेदपुर में आंख में मिर्च पाउडर डालकर दिनदहाड़े 30 लाख की लूट, अपराधियों ने फायरिंग भी की

झारखंड के इस गांव ने दिये थाना प्रभारी, सीओ, आइआइटियन, 70 के दशक में वामदलों की हिंसा से आया था सुर्खियों में

Previous article hajipur news. पीएम पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में एनडीए कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर
Next article Motihari: रक्सौल में बंदी का दिखा मिला जुला असर
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel