[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड को झेलनी होगी कोहरे और धुंध की मार, आज ही जान लें अगले 5 दिन कैसा रहेगा रांची का मौसम

झारखंड को झेलनी होगी कोहरे और धुंध की मार, आज ही जान लें अगले 5 दिन कैसा रहेगा रांची का मौसम

0
झारखंड को झेलनी होगी कोहरे और धुंध की मार, आज ही जान लें अगले 5 दिन कैसा रहेगा रांची का मौसम
झारखंड में कई दिनों तक छाया रहेगा कोहरा.

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड को अभी कोहरे की मार झेलनी पड़ेगी. कई दिनों तक राज्य में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र रांची के मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी ने कहा है कि अगले 12 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी. इसके बाद तापमान में गिरावट आने लगेगी. न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. इसके बाद झारखंड में ठंड बढ़ने की संभावना है.

12 डिग्री से घटकर 8 डिग्री हो जायेगा रांची का तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी रांची में अभी अधिकतम तापमान में वृद्धि और न्यूनतम तापमान में गिरावट आयेगी. अगले 4 दिनों में रांची का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से घटकर 8 डिग्री पर आ जाने की उम्मीद है. 1 दिसंबर से 4 दिसंबर तक सुबह में कोह8रा और धुंध छाया रहेगा. 1 और 2 दिसंबर को आंशिक बादल छाये रह सकते हैं, तो 3 और 4 दिसंबर को आसमान साफ रहेगा. 4 दिसंबर को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. 5 दिसंबर को भी कोहरा या धुंध छाया रहेगा. हालांकि, आसमान साफ रह सकता है.

Jharkhand Ka Mausam: गुमला का तापमान सबसे कम 8.3 डिग्री सेंटीग्रेड

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो गुमला का न्यूनतम तापमान सबसे कम 8.3 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान पश्चिमी सिंभूम जिले के चाईबासा में दर्ज किया गया. यहां का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. रांची का उच्चतम तापमान 1.1 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 25.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान भी 0.4 डिग्री बढ़ गया और यह 12.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है. यह अभी सामान्य से 0.6 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डालटेनगंज और बोकारो का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम

डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री घटकर 27.4 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. यहां न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 10.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. बोकारो का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्यिस कम है.

इसे भी पढ़ें

तैयार रहिये हाड़ कंपाने वाली ठंड झेलने के लिए! झारखंड का पारा फिर गिरेगा, दितवाह तूफान का असर Zero

झारखंड में Cold Alert! इस दिन से पारा 10° के नीचे जाएगा, धुंध और कनकनी से बढ़ेगी ठंड

पुरवैया हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, अगले 15 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम?

Jharkhand Weather: झारखंड में सर्दी का सितम शुरू, ठंडी हवाओं से ठिठुरने लगी रांची, कई शहरों का तापमान गिरा

Previous article Bhojpuri Song: रूठी पत्नी को मनाते दिखे पवन सिंह, ‘धनी हो सब धन’ गाना 418 मिलियन व्यूज पार
Next article Numerology Horoscope Today: आज 1 दिसंबर का अंक राशिफल, मूलांक 1–9 का शुभ–अशुभ विश्लेषण,धन और संबंधों पर क्या होगा प्रभाव
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel