[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड में आज से 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

झारखंड में आज से 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

0
झारखंड में आज से 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
झारखंड में आज से 2 दिन तक शीतलहर का येलो अलर्ट.

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड के लोगों, सावधान हो जाइए. शुक्रवार से राजधानी रांची समेत प्रदेश के 11 जिलों के लोगों को शीतलहर का प्रकोप झेलना होगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 5 दिसंबर से 11 जिलों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.

मौसम विभाग ने जारी किया स्पेशल बुलेटिन

मौसम केंद्र रांची ने मौसम बुलेटिन के साथ-साथ एक स्पेशल बुलेटिन भी जारी किया है. इसमें कहा गया है कि शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे से अगले 48 घंटे तक राज्य के 11 जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो जिलों के लिए शीतलहर का ‘येलो अलर्ट’ (सावधान रहें) जारी किया गया है.

Jharkhand Ka Mausam: उत्तर-पश्चिमी हवाओं से झारखंड में बढ़ी ठंड

आईएमडी के अधिकारी ने कहा कि झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से तापमान में कमी आयी है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. इसके बाद इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड में गुमला सबसे सर्द, तापमान 5.9 डिग्री

पिछले 24 घंटे के दौरान गुमला में न्यूनतम तापमान सबसे कम 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. खूंटी का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा. डालटनगंज में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री और हजारीबाग में 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा. बोकारो और लातेहार में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.5 और 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

शुष्क रहा झारखंड का मौसम, रांची का पारा 10.8 डिग्री

झारखंड की राजधानी रांची में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया. यहां अधिकतम पारा 28.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

इसे भी पढ़ें

झारखंड को झेलना होगा सर्दी का सितम, 10 डिग्री की गिरावट के बाद इतना बढ़ा पारा, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

झारखंड को झेलनी होगी कोहरे और धुंध की मार, आज ही जान लें अगले 5 दिन कैसा रहेगा रांची का मौसम

पुरवैया हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, अगले 15 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम?

Jharkhand Weather: झारखंड में सर्दी का सितम शुरू, ठंडी हवाओं से ठिठुरने लगी रांची, कई शहरों का तापमान गिरा

Previous article शाम 4 से रात 12 बजे जन्मे बच्चों में छुपा है कमाल का टैलेंट, जानें उनकी 5 अद्भुत खूबियां!
Next article झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से, 8 को होगी कैबिनेट की बैठक
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel