[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Jharkhand Ka Mausam: रांची सहित छह जिलों में चलेगी शीतलहरी, आया मौसम विभाग का अलर्ट

Jharkhand Ka Mausam: रांची सहित छह जिलों में चलेगी शीतलहरी, आया मौसम विभाग का अलर्ट

0
Jharkhand Ka Mausam: रांची सहित छह जिलों में चलेगी शीतलहरी, आया मौसम विभाग का अलर्ट
शीतलहर का अलर्ट (Photo: PTI)

Jharkhand Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड का मौसम पूरी तरह से प्रभावित हो गया है. मैक्लुस्कीगंज का पारा जहां माइनस में पहुंच गया, वहीं कांके का न्यूनतम तापमान दो डिग्री तथा खूंटी का न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस हो गया. बुधवार को मैक्लुस्कीगंज में लपरा निवासी एंग्लो समुदाय के नेलसन पॉल बॉबी गॉर्डन ने अपने तापमान मापक यंत्र से न्यूनतम तापमान माइनस (-0.5 ) डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया. वहीं गंज के जोभिया स्थित राणा कंट्री कॉटेज में डिजिटल मीटर से न्यूनतम तापमान माइनस (-0.7) डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया है.

शीतलहरी चलने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले दो दिन तक न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं आयेगा. शनिवार से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. गुरुवार को रांची सहित छह जिलों में शीतलहरी चलने की संभावना है. ये जिले लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम हैं. सुबह व शाम में सभी जिलों में कोहरा छाये रहेंगे. ठंडी हवा चलने से सुबह व शाम में कनकनी रहेगी. जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है. रांची सहित अन्य जिलों में आकाश में बादल भी छाये रहेंगे.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : अभी और बढ़ेगी ठंड, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी

ठंड से महिला की मौत

इधर रांची के ओल्ड एचबी रोड में लग्न कॉम्प्लेक्स के सामने एक महिला रेखा देवी (50) की मौत हो गयी. वह कांके रोड स्थित चांदनी चौक के पास की रहनेवाली थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पुलिस के अनुसार उसकी मौत ठंड से हुई है. पुलिस और चडरी सरना समिति के अध्यक्ष सबलू मुंडा ने अपने खर्च पर मृतक का शव रिम्स भेजवाया. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि रात में गश्ती के क्रम में पुलिसकर्मी खुले में सोनेवाले लोगों पर नजर रखें.

Previous article Numerology Horoscope Upay 8 January 2026: आज 8 जनवरी के मूलांक 1–9 के लिए गुरु कृपा के उपाय
Next article Today School Assembly News Headlines: दिल्ली प्रदूषण से लेकर बांग्लादेश-चीन तक, देखें आज की बड़ी खबरें
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel