[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: दो डॉक्टर निलंबित, चलेगी विभागीय जांच

झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: दो डॉक्टर निलंबित, चलेगी विभागीय जांच

0
झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: दो डॉक्टर निलंबित, चलेगी विभागीय जांच
लापरवाही बरतने के आरोप में दो डॉक्टर सस्पेंड, pic credit- AI Only for Symbolism

रांची से विपिन सिंह की रिपोर्ट

Jharkhand Health Department, रांची : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य का जीवक रक्षक मानी जाने वाली ‘108 एंबुलेंस सेवा’ के संचालन और निगरानी में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने दो चिकित्सा पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (निलंबित) कर दिया है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इन अधिकारियों ने न केवल सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में घोर उदासीनता दिखाई, बल्कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों की भी खुलेआम अवहेलना की.

इन दो डॉक्टरों पर गिरी गाज

जिन दो चिकित्सा पदाधिकारियों को निलंबित किया गया है, उनके नाम और पदस्थापना इस प्रकार हैं:

  • डॉ. अनुप तिर्की: चिकित्सा पदाधिकारी, बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल
  • डॉ. शिशिर कुमार विनायक: चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), लापुंग.

Also Read: पोते की हत्या के आरोप में सौतेली दादी को आजीवन कारावास, 14 महीने पहले हुई थी वारदात

NHM की रिपोर्ट में खुलासे के बाद हुआ एक्शन

झारखंड की आपातकालीन चिकित्सा सेवा को सुदृढ़ और असरदार बनाने के लिए इन दोनों डॉक्टरों को 108 एंबुलेंस सेवा की निगरानी और प्रभावी संचालन की विशेष जिम्मेदारी देकर प्रतिनियुक्त (Depute) किया गया था. हालांकि, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), झारखंड द्वारा स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि दोनों चिकित्सकों ने प्रतिनियुक्ति आदेश के बावजूद समय पर अपना योगदान (Join) ही नहीं दिया. विभाग ने प्रथम दृष्टया आरोपों को सही मानते हुए निलंबन का कड़ा कदम उठाया.

विभागीय कार्यवाही का भी सामना करेंगे डॉक्टर

स्वास्थ्य विभाग ने साफ कर दिया है कि यह निलंबन तो सिर्फ शुरुआत है. दोनों अधिकारियों के विरुद्ध जल्द ही विधिवत विभागीय कार्यवाही (Departmental Proceedings) भी शुरू की जाएगी. इसके तहत उनके खिलाफ लगे आरोपों की विस्तृत जांच की जाएगी, जिसके बाद आगे की कड़ी कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई तय होगी.

क्यों महत्वपूर्ण है 108 सेवा?

गौरतलब है कि ‘डायल 108 एंबुलेंस सेवा’ झारखंड की सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में से एक है. सड़क दुर्घटना, प्रसव (डिलीवरी), हार्ट अटैक (हृदयाघात) जैसी गंभीर स्थितियों में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और उनकी जान बचाने में इस सेवा की भूमिका सबसे बड़ी होती है. ऐसे में इस सेवा में किसी भी तरह की कोताही को सरकार बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है.

Also Read: Prabhat Khabar Impact: गुमला DC पहुंचे बुचीडाड़ी, खाट पर मरीज ढोने की लाचारी पर लिया एक्शन

Previous article कटिहार-कुरेठा व कटिहार-सोनैली दोहरी लाइन सेक्शन तैयार
Next article कटंकी गांव में घुमावदार सड़क पर ट्रैक्टर पलटा, दबने से चालक की मौत
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel