[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के बाद वनरक्षी भी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, जानें क्या है वजह

झारखंड के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के बाद वनरक्षी भी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, जानें क्या है वजह

0
झारखंड के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के बाद वनरक्षी भी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, जानें क्या है वजह

रांची : झारखंड के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी और समाहरणालय में काम करने वाले कर्मियों के बाद अब वनरक्षी भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं. इस दौरान वे विभागीय कामकाज करने के बजाय जिला मुख्यालय और वन प्रमंडल कार्यालय के सामने धरना पर बैठेंगे. दरअसल वे राज्य अवर वन संघ के बैनर तले वनक्षेत्र सेवा संवर्ग नियमावली का विरोध कर रहे हैं. सभी वनकर्मी नियुक्ति नियमावली सेवा शर्त को यथावत रखने की मांग कर रहे हैं.

वनरक्षियों की क्या है मांग

झारखंड के वनरक्षी वनक्षेत्र सेवा संवर्ग नियमावली का विरोध कर रहे हैं. दरअसल पहले वनपाल के पद पर शत प्रतिशत सीट प्रोन्नति से भरे जाते थे. लेकिन, नियमावली में संशोधन की वजह से 50 फीसदी सीटें सीधी नियुक्ति से भरी जाएंगी. इसका राज्य में कार्यरत वनरक्षी विरोध कर रहे हैं. इसे लेकर वे राज्य वन सेवा संघ के माध्यम से कई बार पत्रचार करके सेवा शर्त नियामावली को यथावत रखने की मांग की, जिसका सरकार पर कोई असर नहीं हुआ. इसके बाद उन्होंने विवश होकर ये कदम उठाया

झारखंड के वनरक्षी बोले- अवसर छीनने का काम कर रही सरकार

उनका कहना है कि झारखंड के वनरक्षी अल्प वेतन, भत्ते और बिना किसी विशेष सुविधा के जंगल और वन प्राणियों की सुरक्षा में दिन रात दुर्गम स्थल पर रहते हैं. लेकिन सरकार उन्हें सुविधा देने की बजाय उनका अवसर छीनने का काम कर रही है. भविष्य अंधकार में होता देखकर सभी ने सर्वसम्मति से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है. सरायकेला संघ के मंत्री शुभम पंडा ने कहा कि जिले में कार्यरत 45 वनरक्षी शुक्रवार 16 अगस्त से हड़ताल पर जाएंगे.

Also Read: झारखंड के 6.63 लाख किसानों का इस साल 2 लाख तक का कर्ज होगा माफ, वित्त मंत्री ने दिया बैंक अधिकारियों को ये निर्देश

हड़ताल पर क्यों गये झारखंड के वनरक्षी

वनकर्मी नियुक्ति नियमावली सेवा शर्त में बदलाव के विरोध में वनरक्षियों ने हड़ताल शुरू की है.

वनरक्षियों की क्या हैं मांगें

सभी वनकर्मी नियुक्ति नियमावली सेवा शर्त को यथावत रखने की मांग कर रहे हैं. वनपाल के पद पर शत प्रतिशत सीट प्रोन्नति से भरे जाते थे. लेकिन, नियमावली में संशोधन की वजह से 50 फीसदी सीटें सीधी नियुक्ति से भरी जाएंगी. इसका राज्य में कार्यरत वनरक्षी विरोध कर रहे हैं.

क्या हैं वनरक्षियों के आरोप

झारखंड के वनरक्षी अल्प वेतन, भत्ते और बिना किसी विशेष सुविधा के जंगल और वन प्राणियों की सुरक्षा में दिन रात दुर्गम स्थल पर रहते हैं. लेकिन सरकार उन्हें सुविधा देने की बजाय उनका अवसर छीनने का काम कर रही है.

Previous article WI vs SA 2nd test: पहले दिन तेज गेंदबाजों के दबदबे के बीच जोसेफ ने चटकाए पांच विकेट
Next article Garena Free Fire Max में आज के रिडीम कोड्स क्या हैं? यहां देखिए पूरी लिस्ट-
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel