[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड में पोस्टल बैलेट से वोटिंग जारी, जानें अब तक कितने लोगों ने किया मतदान

झारखंड में पोस्टल बैलेट से वोटिंग जारी, जानें अब तक कितने लोगों ने किया मतदान

0
झारखंड में पोस्टल बैलेट से वोटिंग जारी, जानें अब तक कितने लोगों ने किया मतदान
निर्वाचन सदन में ऑनलाइन समीक्षा बैठक करते के रवि कुमार और दाएं पोस्टल बैलट से मतदान करने के बाद एक वोटर. फोटो : प्रभात खबर

Jharkhand Elections: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान जारी है. अब तक 52,186 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है. यह जानकारी झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ झारखंड) के रवि कुमार ने दी है.

अब तक 52,186 मतदाताओं ने डाले अपने वोट

के रवि कुमार ने गुरुवार को बताया कि चुनावी ड्यूटी में तैनात किए गए कर्मियों से 2,02,271 फॉर्म 12 मिले हैं. इसमें से 1,13,588 पोस्टल बैलेट जारी किए जा चुके हैं. इनमें से 52,186 ने अब तक वोटिंग कर लिया है. 44,015 सर्विस वोटर भी चिह्नित हैं. अब तक पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए 2,60,814 आवेदन मिले हैं.

2 लाख से अधिक पोस्टल बैलेट से वोटिंग की उम्मीद

के रवि कुमार ने बताया कि पोस्टल बैलेट से इस बार के झारखंड विधानसभा चुनाव में पिछले चुनावों से अधिक मतदान होगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार 2 लाख से अधिक लोग पोस्टल बैलट से वोट करेंगे. झारखंड के सीईओ ने कहा कि सभी जिलों में पोस्टल बैलेट से वोटिंग जारी है. इसके लिए सुविधा केंद्रों का निर्माण किया गया है.

पोस्टल बैलेट से वोटिंग की सीईओ ने की ऑनलाइन समीक्षा

सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पोस्टल बैलेट सेल के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने पोस्टल बैलेट से हो रही वोटिंग प्रक्रिया की ऑनलाइन समीक्षा की. बैठक के बाद उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2024 में 4 श्रेणी के मतदाता पोस्टल बैलेट से वोट डाल रहे हैं.

Jharkhand Election Postal Ballot Voting
झारखंड में पोस्टल बैलेट से वोटिंग जारी, जानें अब तक कितने लोगों ने किया मतदान 3

कितने प्रकार के वोटर कर रहे पोस्टल बैलेट से मतदान?

  • अबसेंटी वोटर : अबसेंटी वोटर की श्रेणी में आने वाले 85 वर्ष से अधिक उम्र के एवं वैसे दिव्यांग मतदाता, जो होम वोटिंग से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. फॉर्म 12D के माध्यम से इसके लिए कुल 5,716 आवेदन मिले हैं. इसमें से 3,738 पोस्टल बैलेट जारी हो चुके हैं. अब तक 2922 मतदाताओं ने अपने घर पर मतदान किया है. शेष मतदाता भी जल्द ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल अपने घर पर ही कर लेंगे.
  • अनिवार्य सेवाओं से जुड़े मतदाता : अनिवार्य सेवाओं से जुड़े मतदाताओं के 8,812 फॉर्म 12D मिले हैं. इसमें से 2,888 पोस्टल बैलेट जारी हो चुके हैं. 460 मतदाताओं ने वोट डाल दिया है.
  • चुनावी ड्यूटी कर रहे कर्मी : चुनावी ड्यूटी में लगाए गए कर्मियों के 2,02,271 फॉर्म 12 चुनाव आयोग को मिले हैं. इसमें से 1,13,588 पोस्टल बैलेट जारी किए जा चुके हैं. 52,186 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है.
  • सर्विस वोटर : सर्विस वोटर के रूप में 44,015 मतदाता चिह्नित हैं. वोटिंग के लिए इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट ट्रांसमिट कर दिया गया है. इस प्रकार अब तक पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए 2,60,814 आवेदन मिल चुके हैं.

पहले चरण के लिए पोस्टल बैलेट से वोटिंग 10 नवंबर तक

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान के लिए होम वोटिंग एवं अनिवार्य सेवाओं से जुड़े मतदाताओं के पोस्टल बैलेट से वोटिंग की सुविधा 10 नवंबर तक उपलब्ध है. मतदान कार्य में लगे कर्मचारी 11 नवंबर तक वोट कर पाएंगे. चुनाव कार्य में लगे शेष मतदाता 12 नवंबर को मतदान कर लेंगे.

दूसरे चरण में होम वोटिंग की सुविधा 17 नवंबर तक

दूसरे चरण की वोटिंग के लिए 17 नवंबर तक होम वोटिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी. अनिवार्य सेवाओं से जुड़े मतदाता 16 नवंबर तक, मतदान कार्य में लगे वोटर 18 नवंबर एवं शेष बचे निर्वाचन कार्य से जुड़े मतदाता 19 नवंबर तक तक वोट कर सकेंगे.

झारखंड चुनाव में पोस्टल बैलेट से कब-कब कितने वोट पड़े

चुनावकितने वोट पड़े
झारखंड विधानसभा चुनाव 2004274
झारखंड विधानसभा चुनाव 20092,262
झारखंड विधानसभा चुनाव 201421,675
झारखंड विधानसभा चुनाव 201945,918
लोकसभा चुनाव 20241,81,603
स्रोत : चुनाव आयोग

Also Read

झारखंड चुनाव में ‘बौद्धिक जहर’ की एंट्री, हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ पर किया लंबा पोस्ट

मंडल मुर्मू का सिर काटने वाले को 50 लाख देने का चैट वायरल, चंपाई बोले- यह राजनीति का निम्नतम स्तर

साक्षर और असाक्षर उम्मीदवार भी लड़ रहे झारखंड विधानसभा का चुनाव, जानें कितने पढ़े-लिखे लोग हैं मैदान में

झारखंड विधानसभा चुनाव : दागी उम्मीदवारों को टिकट देने में सबसे आगे कौन?

Previous article Garhwa News: मातम में बदली छठ की खुशी, कोयल नदी में डूबने से युवती की मौत, दो की बचाई गई जान  
Next article Champions Trophy: हाईब्रिड मॉडल के लिए तैयार है PCB, भारत यूएई में खेलेगा अपने मैच!
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel