[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Jharkhand Election 2024: दूसरे चरण में 38 सीटों पर वोटिंग जारी, सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था

Jharkhand Election 2024: दूसरे चरण में 38 सीटों पर वोटिंग जारी, सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था

0
Jharkhand Election 2024: दूसरे चरण में 38 सीटों पर वोटिंग जारी, सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था
Jharkhand Election 2024

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी है. दूसरे चरण में 12 जिलों के 38 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग हो रही है. दूसरे चरण के चुनाव के लिए 9,938 भवनों में कुल 14,218 बूथ बनाए गये हैं. इनमें सामान्य बूथ 7,390 और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 900 बूथ हैं. वहीं क्रिटिकल बूथों की संख्या 7000 है. गिरिडीह में 350 और बोकारो में 180 ऐसे बूथ हैं जिसे नक्सल प्रभावित माना गया है.

सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था

झारखंड विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये हैं. 38 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान को देखते हुए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 585 कंपनी, जैप की 60 कंपनी समेत जिला बल और होमगार्ड के 30 हजार जवानों को तैनात किया गया है. वहीं, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बूथों पर कोबरा और एसटीएफ के जवानों की तैनाती की गई है.

मतदान केंद्रों की होगी लाइव निगरानी

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं. सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ-साथ सभी मतदान केंद्रों की लाइव निगरानी की जायेगी. मतदान केंद्र के अंदर और बाहर कैमरे लगाये गये हैं. वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदान केंद्रों की लगातार निगरानी की जाएगी. के रविकुमार ने कहा है कि मतदान के दिन सभी प्रत्याशियों को मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि से बाहर कैंप लगाना है. कैंप में पार्टी और प्रत्याशी से जुड़ा कोई पोस्टर, सिंबल आदि नहीं लगाना है.

1.23 करोड़ मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

दूसरे चरण की 38 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी. 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें पुरुष वोटरों का संख्या 62.8 लाख है. वहीं, महिला मतदाताओं की संख्या 61 लाख है. जबकि 145 थर्ड जेंडर मतदाता हैं. करीब 55 हजार मतदाता 18 से 19 साल के हैं, जो पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

दूसरे चरण में 38 सीटों पर होगा चुनाव

झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण में 38 जिलों पर मतदान हो रहा है. दूसरे चरण में राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पोड़ैयाहाट, गोड्डा, महागामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली और खिजरी में वोटिंग हो रही है.

Previous article पटना और हाजीपुर क्यों बना वायु प्रदूषण का हॉट-स्पॉट? बिहार में सभी डीएम को मिले कार्रवाई करने के निर्देश
Next article Bihar Teacher: बिहार के 1.14 लाख नियोजित शिक्षक बन जाएंगे विशिष्ट शिक्षक, सीएम नीतीश आज बांटेंगे नियुक्ति पत्र
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel