[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Jharkhand Election 2024: झारखंड में पहले चरण की 43 विधानसभा सीटों पर थमा प्रचार, ‘बाहरी’ पर होगी कार्रवाई

Jharkhand Election 2024: झारखंड में पहले चरण की 43 विधानसभा सीटों पर थमा प्रचार, ‘बाहरी’ पर होगी कार्रवाई

0
Jharkhand Election 2024: झारखंड में पहले चरण की 43 विधानसभा सीटों पर थमा प्रचार, ‘बाहरी’ पर होगी कार्रवाई
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार

Jharkhand Election 2024: रांची-झारखंड के सीईओ (मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी) के रवि कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 43 सीटों पर प्रचार की अवधि समाप्त हो गयी. आयोग की ओर से मतदान की तैयारी पूरी कर ली गयी है. सोमवार को 225 में से 194 मतदान केंद्रों पर हेलीड्रॉपिंग के माध्यम से मतदानकर्मियों को बूथ तक पहुंचा दिया गया है. बाकी बचे बूथों पर मंगलवार को हेलीड्रॉपिंग से मतदानकर्मियों को बूथों पर पहुंचाया जाएगा. प्रथम चरण में 13 नवंबर की सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. 950 बूथों पर मतदान समय की समाप्ति की अवधि शाम चार बजे होगी, लेकिन मतदान समय की समाप्ति के बाद भी कतार में खड़े लोग मतदान कर सकेंगे. वे सोमवार को धुर्वा के निर्वाचन सदन में प्रेस वार्ता कर रहे थे.

मतदानवाले इलाके में नहीं रह सकेंगे बाहरी


सीईओ के रवि कुमार ने बताया कि मतदान वाले क्षेत्र में चुनाव प्रचार आदि के लिए बाहर से गए राजनेता और कार्यकर्ता वहां से निकल जाएं. वे ही वहां रह सकेंगे, जो उस क्षेत्र के मतदाता हैं. चुनाव आयोग की गाइडलाइन है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति मतदान वाले क्षेत्र में नहीं रहेगा. बीमारी की हालत में छूट के लिए मेडिकल बोर्ड की जांच के रिजल्ट के आधार पर निर्णय होगा. उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के दूसरे चरण में हेलीड्रॉपिंग नहीं होगी.

आचार संहिता उल्लंघन के अब तक 54 केस दर्ज


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने पत्रकारों को बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने से लेकर अब तक कुल 179 करोड़ 14 लाख की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गयी है. आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में अब तक 54 केस दर्ज हुए हैं.

पहले फेज में इन विधानसभा क्षेत्रों में है मतदान


43 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा. इस चरण में कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छत्तरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर में मतदान होगा. राज्य में इस बार दो चरणों में वोटिंग होगी. दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को 38 सीटों पर होगा. 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी.

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें यहां पढ़ें

Also Read: Jharkhand Election 2024: सीएम हेमंत सोरेन राजनगर में बोले, तीर-कमान पर वोट देकर फिर बनाएं अबुआ सरकार

Also Read: Jharkhand Chunav 2024: झारखंड चुनाव से पहले एक अधिकारी पर गिरी गाज, सीईओ के रवि कुमार ने किया सस्पेंड

Also Read: झामुमो ने किसानों को बिना ब्याज कृषि ऋण देने का किया ऐलान, जारी किया अधिकार पत्र

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel