[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड के तीन कोर्ट दहलाने की साजिश! रांची, धनबाद और साहिबगंज न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

झारखंड के तीन कोर्ट दहलाने की साजिश! रांची, धनबाद और साहिबगंज न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

0
झारखंड के तीन कोर्ट दहलाने की साजिश! रांची, धनबाद और साहिबगंज न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी
रांची सिविल कोर्ट का गेट

Jharkhand Court, रांची : झारखंड की न्यायिक व्यवस्था को एक बार फिर अराजक तत्वों ने चुनौती देने का दुस्साहस किया है. सोमवार को रांची सिविल कोर्ट सहित राज्य के दो अन्य जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ है. इस संवेदनशील सूचना के मिलते ही रांची जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. एहतियात के तौर पर रांची सिविल कोर्ट परिसर में तुरंत सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दिया है और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वायड की टीमों को तत्काल मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने पूरे परिसर के कोने-कोने की गहनता से जांच की.

सुरक्षा घेरे में न्यायालय और निगरानी के कड़े निर्देश

जिला प्रशासन ने सुरक्षात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल प्रभाव से सिविल कोर्ट परिसर को खाली कराया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना या संभावित खतरे को टाला जा सके. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह धमकी एक ईमेल के जरिए प्राप्त हुई थी, जिसके बाद न केवल कोर्ट परिसर बल्कि आसपास के संवेदनशील इलाकों में भी पैनी नजर रखी जा रही है. गेट पर प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहन तलाशी ली जा रही है.

Also Read: धनबाद सीजेएम कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

तीन जिलों के न्यायालयों को एक साथ धमकी: बड़ी साजिश की आशंका?

सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि रांची के अतिरिक्त धनबाद और साहिबगंज न्यायालयों को भी इसी प्रकार की धमकी मिली है. यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह किसी संगठित आपराधिक गिरोह की सुनियोजित साजिश का हिस्सा है या फिर किसी सिरफिरे की शरारत. हालांकि, पुलिस का साइबर सेल उस ईमेल की तकनीकी जांच (Technical Analysis) में जुट गया है, जिससे यह संदेश भेजा गया था. साइबर विशेषज्ञ ईमेल के आईपी एड्रेस और सोर्स को ट्रेस करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि धमकी देने वाले शख्स तक पहुंचा जा सके.

बार-बार मिल रही धमकियों से सुरक्षा पर सवाल

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी रांची और धनबाद कोर्ट को इसी प्रकार की धमकियां मिल चुकी हैं. कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिसके बाद शांति की उम्मीद जताई जा रही थी. लेकिन सोमवार की इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है. वर्तमान में न्यायालयों की सुरक्षा को लेकर विशेष ऑडिट किया जा रहा है और सीसीटीवी कैमरों के जरिए 24 घंटे निगरानी की जा रही है.

Also Read: साहिबगंज कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 10 दिन में दूसरी बार ईमेल से मचा हड़कंप

Previous article सुबह से रात तक काम कभी खत्म नहीं होते? इन 5 स्मार्ट हैक्स से आधे समय में निपटाएं घर के सारे काम
Next article 14 पैसे की मजबूती के साथ 93.04 पर बंद, RBI के कड़े कदमों का दिखने लगा असर
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel