[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Ranchi news : झारखंड में सहकारी सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत : निबंधक

Ranchi news : झारखंड में सहकारी सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत : निबंधक

0
Ranchi news : झारखंड में सहकारी सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत : निबंधक

रांची.

सहकारिता विभाग के निबंधक शशिरंजन ने कहा कि झारखंड में सहकारिता व्यवस्था बहुत मजबूत नहीं है. सहकारी सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत है. दूसरे राज्यों में सहकारी व्यवस्था काफी मजबूत है. केरल में सहकारिता से एयरपोर्ट का संचालन हो रहा है. गुजरात में टैक्सी कैब चल रहा है. झारखंड में भी सहकारी व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास शुरू हो गया है. श्री रंजन बुधवार को पशुपालन विभाग के हेसाग स्थित सभागार में सिदो-कान्हू कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड (सिद्धकोफेड) की राज्यस्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे. श्री रंजन ने कहा कि एक साल में 1.50 लाख एमटी क्षमता का गोदाम बनकर तैयार हो जायेगा. इसका संचालन पैक्स से होगा. इससे खाद्यान्न रखने की समस्या दूर हो सकेगी.

एफपीओ चलाना कठिन, पर फायदा बहुत

कृषि निदेशक भोर सिंह यादव ने कहा कि किसान संगठन समूह (एफपीओ) चलाना कठिन काम है. इसका प्रबंधन चुनौतीपूर्ण होता है. लेकिन, इसके फायदे बहुत हैं. इससे किसानों का उत्पादन लागत कम होता है. उत्पादों की अच्छी कीमत मिलती है. संगठन चलाने वालों को एक दूसरे से सीखने की जरूरत है.

एफपीओ को पैसा देने में सक्रिय है ग्रामीण बैंक

ग्रामीण बैंक के जीएम राज कुमार गुप्ता ने कहा कि उनका बैंक सक्रिय एफपीओ को पैसा देने में देरी नहीं करती है. दो दिन में हम दो लाख रुपये तक का लोन दे रहे हैं. मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों को एक लाख रुपये का ऋण आसानी से दिया जा रहा है. नाबार्ड के सहायक निदेशक एस पटनायक ने कहा कि 2010-11 में पहला एफपीओ बना था. आज देश में 40 हजार से अधिक एफपीओ है. झारखंड में 650 के करीब एफपीओ है. नाबार्ड इन संस्थाओं को हर तरह का सहयोग करने के लिए तैयार है. इस मौके पर सिद्धकोफेड के सचिव राकेश कुमार सिंह ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel