[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड के CM School Of Excellence में आवेदन करने की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकेंगे अप्लाई

झारखंड के CM School Of Excellence में आवेदन करने की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकेंगे अप्लाई

0
झारखंड के CM School Of Excellence में आवेदन करने की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकेंगे अप्लाई
CM School Of Excellence Jharkhand Admission

रांची : झारखंड के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के तहत चल रहे विद्यालयों में आवेदन की करने तारीख बढ़ा दी गयी है. अगर आपने अभी तक इन स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन नहीं किया है तो 20 फरवरी तक अप्लाई कर लें. क्योंकि इसके बाद आवेदन की तारीख नहीं बढ़ेगी. 16 हजार से अधिक रिक्त सीटों के लिए चल रहे नामांकन के लिए पहले आवेदन की तारीख 10 फरवरी तक निर्धारित की गयी थी.

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में क्या-क्या हैं सुविधाएं

गौरतलब है कि झारखंड में अभी 80 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस संचालित हैं. आने वाले दिनों में इसकी संख्या बढ़ाकर 4 हजार से अधिक करने की योजना है. राज्य सरकार द्वारा चालू यह योजना पूरी तरह सीबीएसई पैटर्न पर चलाए जाते हैं. हर स्कूल में लैंग्वेज लैब, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, मैथ्स लैब, पुस्तकालय के साथ-साथ स्मार्ट क्लास की व्यवस्था है. साथ ही साथ छात्रों के शारीरिक विकास के लिए हर विद्यालयों में खेलकूद की पूरी सुविधा की गयी है.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

सबसे अधिक सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस रांची में

सबसे अधिक 05 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस राजधानी में संचालित हैं. इसके अलावा बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा में 3 उत्कृष्ट विद्यालय हैं. उसी तरह दुमका, गिरिडीह, हजारीबाग, लातेहार, साहिबगंज 4 उत्कृष्ट विद्यालय हैं. इन स्कूलों में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पढ़ाई होती है लेकिन अंग्रेजी बोलने पर खास ध्यान दिया जाता है. बता दें कि इस स्कूल की शुरुआत निजी स्कूलों को बेहतर शिक्षा के मामले में टक्कर देने के लिए की गयी थी.

Also Read: 11 फरवरी 2025 को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें 14 किलो वाले गैस का रेट

Previous article BPSC की परीक्षा में बिहार के इस यूनिवर्सिटी का दिखा जलवा, 300 से अधिक छात्र एकसाथ बने अधिकारी
Next article Parenting Tips: बच्चों को अच्छी सीख देने की कोशिश में कहीं आप ये गलतियां तो नहीं कर रहे 
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel