[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची करोड़पति उम्मीदवारों के बीच चुनाव लड़ रहे 7,000 और 15,000 रुपए के मालिक

करोड़पति उम्मीदवारों के बीच चुनाव लड़ रहे 7,000 और 15,000 रुपए के मालिक

0
करोड़पति उम्मीदवारों के बीच चुनाव लड़ रहे 7,000 और 15,000 रुपए के मालिक
झारखंड विधानसभा चुनाव

Jharkhand Chunav: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 683 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं. एक ओर इस चुनाव में 235 उम्मीदवार हैं, जो करोड़पति हैं. वहीं, कुछ ऐसे भी उम्मीदवार हैं, जिनकी संपत्ति 7,000 और 15,000 रुपए है. ये कौन लोग हैं और कहां से चुनाव लड़ रहे हैं. आइए, हम आपको बताते हैं कि ऐसे उम्मीदवार कहां-कहां से चुनाव लड़ रहे हैं.

सिसई से चुनाव लड़ रहे सुशील तोपनो सबसे गरीब उम्मीदवार

सबसे पहले बात करते हैं उस उम्मीदवार की, जिसने अपनी चल संपत्ति 7,000 रुपए घोषित की है. इस शख्स का नाम सुशील तोपनो है. वह अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित सिसई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहा है. यह सीट गुमला जिले में है. सुशील तोपनो को जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने टिकट दिया है. सुशील ने पैन कार्ड की घोषणा की है. सुशील ने अचल संपत्ति की घोषणा नहीं की है.

सिमडेगा के बसंत डुंगडुंग की संपत्ति 10 हजार रुपए

सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवारों में दूसरे नंबर पर हैं बसंत कुमार डुंगडुंग. बसंत सिमडेगा जिले की अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सिमडेगा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 10,000 रुपए घोषित की है. उन्होंने अपने शपथ पत्र में पैन कार्ड का विवरण दिया है. लेकिन, अचल संपत्ति का कोई विवरण नहीं दिया है. बसंत कुमार डुंगडुंग निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

जमशेदपुर पूर्व विधानसभा के रोशन सुंडी की प्रॉपर्टी 15000 रुपए

सबसे गरीब उम्मीदवारों में तीसरे नंबर पर रोशन सुंडी हैं. रोशन सुंडी पूर्वी सिंभूम जिले की जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट से भाग्य आजमा रहे हैं. उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 15,000 रुपए बताई है. सुशील और बसंत की तरह रोशन ने भी अपने पैन कार्ड का विवरण दिया है. उन्होंने भी अपनी अचल संपत्ति का कोई विवरण शपथ पत्र में नहीं दिया है.

Also Read

जगरनाथ महतो के दम पर डुमरी बना झामुमो का गढ़, 4 चुनावों में हर बार जीते बेबी महतो के पति

Jharkhand Chunav: दक्षिणी छोटानागपुर की इन विधानसभा सीटों पर कभी नहीं हारी भाजपा

Previous article Chhath Puja Special Train: छठ पूजा पर रेलवे का पुख्ता इंतजाम, इन शहरों से बिहार के लिए चल पड़ी 7724 ट्रेनें
Next article Muzaffarpur News: दोस्तों ने हत्या कर नदी में फेंकी लाश, पैसा लेन-देन का था मामला
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel