[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Video: झारखंड में शाम 5 बजे तक 67.59 प्रतिशत वोट, मतदान में बोकारो से आगे धनबाद

Video: झारखंड में शाम 5 बजे तक 67.59 प्रतिशत वोट, मतदान में बोकारो से आगे धनबाद

0
Video: झारखंड में शाम 5 बजे तक 67.59 प्रतिशत वोट, मतदान में बोकारो से आगे धनबाद
प्रेस ब्रीफिंग करती झारखंड की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा.

Jharkhand Chunav 2024 2nd Phase Voting: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में वोटिंग के मामले में धनबाद ने बोकारो को पछाड़ दिया है. अपराह्न 3 बजे तक सबसे कम वोटिंग के मामले में धनबाद विधानसभा अव्वल था, लेकिन शाम को 5 बजे के जब आंकड़े आए, तो इसमें बोकारो सबसे आगे रहा. बोकारो में 50.52 फीसदी वोटिंग हुई है. धनबाद में 52.31 फीसदी और झरिया में 55.23 फीसदी वोटिंग हुई. वोटिंग के मामले में संताल परगना का महेशपुर सुबह से ही पहले स्थान पर बना रहा. यहां सबसे अधिक 79.4 फीसदी वोटिंग हुई है. नाला में 78.75 प्रतिशत और सारठ में 77.94 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है. बोकारो, धनबाद और झरिया के अलावा बाकी सभी विधानसभा सीटों पर 60 फीसदी या उससे अधिक मतदान हुए हैं. मतदान की ब्रीफिंग में झारखंड की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा ने बताया कि मॉक पॉल के दौरान 71 बैलट यूनिट बदले गए. 116 कंट्रोल यूनिट और 191 वीवीपैट बदले गए. उन्होंने बताया कि वोटिंग के दौरान 63 बैलट यूनिट बदले गए. 45 कंट्रोल यूनिट और 186 वीवीपैट बदले गए. उन्होंने बताया कि मतदान प्रतिशत में वृद्धि होने की संभावना है, क्योंकि कुछ जगहों पर मतदाता कतार में खड़े हैं. उन्होंने यह भी कहा कि रात के 12 बजे तक मतदान प्रतिशत के आंकड़े अपडेट हो सकते हैं.

झारखंड में अब तक हुए मतदान का प्रतिशत

Previous article बीआरसी भवन में 106 नियोजित शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का हुआ वितरण
Next article Sonepur Mela: लाइसेंस मिलते ही थिएटरों की रंगीन शाम से गुलजार हुआ सोनपुर मेला, उमड़ने लगी युवाओं की भीड़
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel