[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 2 सितंबर को

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 2 सितंबर को

0
Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 2 सितंबर को
झारखंड कैबिनेट की बैठक 2 सितंबर को होगी.

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 2 सितंबर 2025 (मंगलवार) को होगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने यह जानकारी दी है. मंत्रिमंडल सचिवालय ने बताया है कि बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद् कक्ष में अपराह्न 2:30 बजे से होगी.

मानसून सत्र के बाद पहली कैबिनेट में आ सकते हैं महत्वपूर्ण प्रस्ताव

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के बाद होने वाली पहली कैबिनेट बैठक को काफी अहम माना जा रहा है. इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है. कई मंत्रालयों की ओर से आने वाले प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है. उम्मीद की जा रही है कि मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में जो बिल पास किये गये हैं, उनसे संबंधित कुछ मुद्दे भी कैबिनेट की बैठक में आ सकते हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Jharkhand Cabinet: 24 जुलाई को दी थी 21 प्रस्तावों को मंजूरी

झारखंड कैबिनेट की अंतिम बैठक 24 जुलाई को हुई थी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 21 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी. उग्रवादी घटनाओं या देश की सीमा की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले झारखंड के जवानों के आश्रितों को विशेष अनुग्रह अनुदान और अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी देने संबंधी महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी थी. इतना ही नहीं, रघुवर दास सरकार के द्वारा शुरू की गयी अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम बदलकर ‘मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ क्लिनिक’ करने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट की मंजूरी मिली थी.

शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव भी आ सकता है कैबिनेट में

शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव भी इस कैबिनेट में लाया जा सकता है. हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में इससे संबंधित प्रस्ताव पारित कर दिया है. कहा गया है कि सदन से पारित इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजा जायेगा और मांग की जायेगी कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया जाये.

इसे भी पढ़ें

राजमहल में देशी कट्टा के साथ 2 लड़कों ने रील बनाकर किया Viral, पहुंच गये जेल

शिबू सोरेन को ‘भारत रत्न’ देने की सिफारिश, झारखंड विधानसभा में प्रस्ताव पारित

Jharkhand Weather: कमजोर पड़ा मानसून, पाकुड़ में हुई सबसे ज्यादा 42.2 मिमी वर्षा

झारखंड विधानसभा में विश्वविद्यालय विधेयक पर भाजपा विधायकों का हंगामा

Previous article Bihar Politics: गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- पूरा खानदान चोर, स्टालिन को बुलाने पर भी साधा निशाना…
Next article रोजगार दिवस पर लोगों की सुनी गयी समस्याएं
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel