[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड में ISIS-अलकायदा से जुड़े 61 संदिग्ध एटीएस के रडार पर, जांच और कार्रवाई की तैयारी तेज 

झारखंड में ISIS-अलकायदा से जुड़े 61 संदिग्ध एटीएस के रडार पर, जांच और कार्रवाई की तैयारी तेज 

0
झारखंड में ISIS-अलकायदा से जुड़े 61 संदिग्ध एटीएस के रडार पर, जांच और कार्रवाई की तैयारी तेज 
सांकेतिक तस्वीर (AI IMAGE)

Jharkhand ATS Identifies:  झारखंड में आतंकी गतिविधियों पर नकेल कसने की दिशा में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने पहल शुरू की है. एटीएस ने आइएसआइएस और अलकायदा से जुड़े 61 संदिग्धों और आरोपियों को चिह्नित किया है. इनमें 12 का संबंध आइएसआइएस और 49 का संबंध अलकायदा से है. इनके विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी है. जानकारी के अनुसार एटीएस ने इस संबंध में एडीजी (अभियान) और डीजी (अभियान) और सभी जिलों के एसपी को पत्र भेजा था. एटीएस द्वारा भेजे गये पत्र में कहा गया है कि विदेश मंत्रालय ने तीन अप्रैल 2026 को राज्यों को एक पत्र भेजकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के निर्णय की जानकारी दी थी. इसके अनुसार गत 26 मार्च को परिषद ने आइएसआइएस व अलकायदा से जुड़े व्यक्तियों एवं संस्थाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक प्रावधान लागू करने का निर्णय लिया है. 

61 संदिग्धों पर एटीएस की नजर

इसके तहत संपत्ति जब्त करने, यात्रा पर प्रतिबंध लगाने और हथियारों से संबंधित रोक जैसे प्रावधान शामिल हैं. एटीएस के अनुसार, झारखंड में 61 ऐसे लोगों की पहचान की गयी है, जिनका नाम अथवा आइएसआइएस अलकायदा से जुड़े मामलों में संदिग्ध हैं. इसी आधार पर जिला पुलिस को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है. सूत्रों के अनुसार, आनेवाले दिनों में चिन्हित लोगों की वित्तीय गतिविधियों, बैंक खातों और संपत्तियों की जांच की जा सकती है.

आइएसआइएस से जुड़े 12 संदिग्ध

  • 1. मो अरशद वारसी
  • 2. आरिज हसनैन
  • 3. नसीम उर्फ मोहसिन
  • 4 आदिल हसन
  • 5. रेहान आलम
  • 6. शाहनवाज आलम
  • 7. मो शहबाज
  • 8. मोहम्मद
  • 9. साकिब अरमान
  • 10. फैजान अंसारी
  • 11. फैसल रहमान
  • 12. मो जिकिरूल्लाह

अलकायदा से जुड़े 49 संदिग्ध :

कारी तैयब, मुफ्ती सोहैब, इम्तियाज खलीफा, मो सरवर आलम, फैजान अहमद, तौफीक अहमद, अहमद मसूद, मौलाना, मो अब्दुल शामी, राजू उर्फ नसीम, सैयद मो जिसान, नसीम अख्तर, अहमद मसूद अकरम, मौलाना कलीमुद्दीन, मो हुजैफा, बिलाल तबिस, असद, आदिल, तबारक अंसारी, अल्ताफ अंसारी, जैनुल अंसारी, अरशद अंसारी, इनामुल अंसारी, हसन अंसारी, मो. रिजवान बाबर, मतिउर रहमान, मुफ्ती रहमतउल्लाह, सहबाज अंसारी, उमर फारूकी, मुदब्बिर परवेज, कारी इरफान अंसारी, अनवर अंसारी, जीसान अलतमस, मो तौहीद अंसारी, शकील अहमद, हकीम अंसारी, फिरोज अंसारी, युनूस अंसारी, वसीम अंसारी, जेबा, मो सरफराज आलम और इश्तियाक शामिल हैं.

ये भी पढ़ेंसरायकेला-खरसावां में सुस्त पड़ा मानसून, कम बारिश से धान की खेती प्रभावित 

ये भी पढ़ेंधनबाद में ई-रिक्शा चालकों में डर और नाराजगी, मोबाइल ऐप से गाड़ियां बंद करने का आरोप

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel