[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड विधानसभा का सत्र आज से, 24 को आयेगा राज्य का बजट

झारखंड विधानसभा का सत्र आज से, 24 को आयेगा राज्य का बजट

0
झारखंड विधानसभा का सत्र आज से, 24 को आयेगा राज्य का बजट

रांची. झारखंड विधानसभा का बजट बुधवार से शुरू होगा. सदन में पहले दिन राज्यपाल अपने अभिभाषण के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां बतायेंगे. 19 मार्च तक चलने वाले सत्र में 17 कार्य दिवस होंगे. 23 फरवरी को निकाय चुनाव के मद्देनजर विधानसभा की कार्यवाही स्थगित रहेगी. स्पीकर रबींद्र नाथ महतो के साथ विधायक दल की बैठक में इस मुद्दे पर सहमति बनी. 24 फरवरी को राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी.

बजट सत्र की तैयारी पर स्पीकर ने बैठक बुलायी

बजट सत्र की तैयारी को लेकर स्पीकर ने पार्टी विधायक दल की बैठक बुलायी. इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर, प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान और आजसू विधायक तिवारी महतो शामिल हुए. निकाय चुनाव को लेकर विधायकों का कहना था कि लोकतंत्र का उस दिन पर्व है. ऐसे में विधायक भी अपने-अपने क्षेत्र में वोटिंग के लिए मौजूद रहें. इससे पूर्व स्पीकर ने राज्य के आला अधिकारियों के साथ बैठक की. विधायकों के सवालों का जवाब विभाग द्वारा समय से भेजने का निर्देश दिया. लंबित सवालों का जवाब भी देने को कहा है. बैठक में गृह सचिव वंदना दादेल, विभागीय सचिव सहित पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे थे.

सदन में सार्थक चर्चा हो, सभी दलों का सहयोग जरूरी : सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 फरवरी से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है. इसके सफल संचालन के लिए सभी दलों का सहयोग आवश्यक है. उन्होंने सर्वदलीय बैठक को सकारात्मक पहल बताते हुए आशा जतायी कि सदन में जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा होगी. स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने कहा कि बजट सत्र में चर्चा के लिए पर्याप्त समय है. सदन में जनता के सवाल आये. विधायक समय का सदुपयोग करें.

सत्ता पक्ष के विधायक साथ बैठे, सत्र को लेकर बनी रणनीति

सत्ता पक्ष के विधायकों की मंगलवार को बैठक हुई. इसमें बजट सत्र को लेकर सत्ता पक्ष ने रणनीति बनायी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो, कांग्रेस और राजद के विधायकों को सत्र में पूरी तैयारी के साथ पहुंचने के लिए कहा. कहा कि विपक्ष के सवालों और मुद्दों पर सत्ता पक्ष पूरी एकजुटता के साथ जवाब दे. मंत्रियों को तैयारी के साथ आने को कहा गया है. इससे पूर्व कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel