[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड विधानसभा का सत्र आज से, उठ सकती है दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग

झारखंड विधानसभा का सत्र आज से, उठ सकती है दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग

0
झारखंड विधानसभा का सत्र आज से, उठ सकती है दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त 2025 से.

Jharkhand Assembly Monsoon Session: झारखंड विधानसभा का पूरक मानसून सत्र शुक्रवार (22 अगस्त 2025) से शुरू हो रहा है. 28 अगस्त तक चलनेवाले सत्र में 4 कार्य दिवस होंगे. सत्र के पहले दिन ही वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट सदन में रखा जायेगा. अनुपूरक बजट के माध्यम से सरकार करीब 4 हजार करोड़ की मांग सदन से कर सकती है.

दिशोम गुरु शिबू सोरेन और रामदास को याद करेगा सदन

मानसून सत्र के दौरान ही 3 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन हो गया था. इस कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. पूरक मानसून सत्र में स्व दिशोम गुरु शिबू सोरेन और शिक्षा मंत्री स्व रामदास सोरेन को सदन याद करेगा.

  • पहले दिन वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट होगा पेश
  • चार हजार करोड़ रुपए की मांग कर सकती है हेमंत सोरेन सरकार

अतिवृष्टि से किसानों को नुकसान पर 26 को चर्चा संभव

सत्र के दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग सत्ताधारी दल की ओर से उठ सकती है. विधानसभा से एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने पर सदन के अंदर सहमति बनाने की कोशिश होगी. अतिवृष्टि से किसानों को हुए नुकसान को लेकर भी 26 अगस्त को विशेष चर्चा हो सकती है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कार्यमंत्रणा समिति ने चर्चा पर दी थी सहमति

पिछले मानसून सत्र में विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति ने किसानों को राहत देने के लिए इस पर चर्चा कराने पर सहमति दी थी. पक्ष-विपक्ष की ओर से प्रस्ताव आया था कि इस विषय पर विशेष चर्चा हो. सत्र के दौरान सरकार विधेयक भी लेकर आ सकती है. निजी तकनीकी संस्थानों में शुल्क को नियंत्रित करने के लिए विधेयक लाने की तैयारी है.

विधानसभा में कब-क्या

  • 22 अगस्त : वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश, शोक प्रकट
  • 25 अगस्त : प्रश्नकाल, अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद
  • 26 अगस्त : प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक
  • 28 अगस्त : प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक, गैर सरकारी संकल्प

इसे भी पढ़ें

जहां बनना था एसएनएमएमसीएच का ट्रामा सेंटर वहां बन गया सब्जी मार्केट, अतिक्रमण ने बिगाड़ी शहर की सूरत

दुकान-दुकान भटक रहे किसान, नहीं मिल रही यूरिया, गुमला में 176363 हेक्टेयर में हो चुकी है धान की खेती

रांची में स्वर्णिम भारत एक्सपो-2025, बोले राज्यपाल – यह भारत की वैज्ञानिक एवं शोध क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन

JPSC पास करने वाली पहाड़िया समुदाय की पहली महिला को झारखंड पुलिस ने किया सम्मानित

Previous article Aaj Ka Rashifal 22 August 2025: आज 22 अगस्त का राशिफल, जानें क्या हैं आपकी राशि के लिए शुभ और सावधान संकेत
Next article Aaj ka Meen Rashifal: आज का मीन राशिफल 22 अगस्त 2025, घर में अचानक खर्च बढ़ सकता है
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel