[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड विधानसभा : भाजपा का विरोध जारी, कहा- जनता को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखा रही सरकार

झारखंड विधानसभा : भाजपा का विरोध जारी, कहा- जनता को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखा रही सरकार

0
झारखंड विधानसभा : भाजपा का विरोध जारी, कहा- जनता को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखा रही सरकार

झारखंड विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने एक बार फिर सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन की चेतावनी दी है. झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन बुधवार (28 फरवरी) को मुख्य विपक्षी दल ने साफ कहा है कि सरकार झारखंड प्रदेश के लोगों को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखा रही है. उसने कल सदन में बजट पेश किया, लेकिन उसमें प्रदेश के लोगों के लिए कुछ नहीं है. वरिष्ठ भाजपा नेता अनंत कुमार ओझा ने कहा कि सरकार के बजट में न युवाओं के लिए कुछ है, न आम लोगों के हित में किसी योजना की चर्चा है. सरकार सिर्फ मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाने में जुटी है. भाजपा इसका विरोध करेगी. वहीं, एक और विधायक ने कहा कि झारखंड में झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) और झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (जेएसएससी) की परीक्षा में गड़बड़ी की जांच सीबीआई से कराने को तैयार नहीं है. आज के समय में जेपीएससी और जेएसएससी से बड़ा कोई मुद्दा नहीं है. इस पर सरकार चर्चा नहीं कर रही है. जेएसएससी सीजीएल के पेपर लीक हुए. मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बजाय सरकार इस केस की लीपापोती करने की कोशिश कर रही है. हम चुप नहीं रहेंगे. सदन में इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे. सदन के बाहर भी आवाज उठाएंगे. जनता के मुद्दे पर हम लगातार मुखर रहेंगे. विधायकों ने और क्या-क्या कहा प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के इस वीडियो में आप भी देखें.

Previous article हिमाचल प्रदेश में गिर जाएगी कांग्रेस सरकार? मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिया इस्तीफा
Next article Leap Year 2024: कल है 29 फरवरी, इस साल मनाया जा रहा है लीप ईयर, जानें इससे जुड़े रोचक तथ्य
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel