[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar झारखंड के 1.72 करोड़ लोगों ने नहीं जोड़ा है अपने मोबाइल नंबर को आधार से, इन आसान स्टेप्स से आज ही करें लिंक

झारखंड के 1.72 करोड़ लोगों ने नहीं जोड़ा है अपने मोबाइल नंबर को आधार से, इन आसान स्टेप्स से आज ही करें लिंक

0
झारखंड के 1.72 करोड़ लोगों ने नहीं जोड़ा है अपने मोबाइल नंबर को आधार से, इन आसान स्टेप्स से आज ही करें लिंक

आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने से सरकारी योजनाओं सहित निजी सुविधाओं का लाभ मिलने में परेशानी हो सकती है. ऐसे में आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत जरूरी है. वहीं, झारखंड में आधार-मोबाइल नंबर लिंक की स्थिति काफी खराब है. राज्य में लगभग 48 प्रतिशत लोगों के ही आधार कार्ड से मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है. झारखंड में लगभग 3.58 करोड़ लोगों के पास आधार कार्ड है. इसमें लगभग 1.72 करोड़ लोगों का ही मोबाइल नंबर आधार से लिंक है.

झारखंड में 1.86 करोड़ लोगों (52 प्रतिशत) ने आधार से मोबाइल नंबर को नहीं जोड़ा है. जबकि, आधार में मोबाइल नंबर लिंक होने से कई प्रकार की सहूलियतें होंगी. आधार कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. बैंक में खाता खुलवाने में आसानी होगी. आइटीआर रिटर्न वेरिफाई कर सकते हैं. डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट सहित कई सरकारी योजनाओं में आधार और ओटीपी की जरूरत होती है. खुद यूआइडीएआइ का कहना है कि आधार से मोबाइल नंबर जुड़ा होने से कई काम आसान हो जाते हैं. ऐसे में आज हम आपको कैसे अपने आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक करा सकते हैं, इसका हम पूरा प्रोसेस बताने वाले हैं. जिससे कि आपको आने वाले दिनों में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कोई दिक्कत न हों.

आधार से कैसे करें अपना मोबाइल नंबर लिंक

स्टेप 1: सबसे पहले आपको अपने नजदीकी केंद्र जाना होगा

स्टेप 2: अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी जरूर लेकर जाएं, इसके बिना आप अपना कार्य नहीं कर सकते

स्टेप 3: वहां पर मौजूद कर्मियों आपको एक फॉर्म देंगे उसे भरकर आप जमा कर दें

स्टेप-4: आपकी बारी आने पर वहां पर कार्यरत कर्मी आपको बुला लेंगे

स्टेप 4: आप अपना दस्तावेज उस कर्मी को सौंप दें और जो भी जानकारी वो आपसे लेना चाह रहे हों वो उसे दें ताकि वो आगे की प्रोसेस कर सकें

स्टेप 5: अब अपना फिंगरप्रिंट कर्मचारी को प्रदान करें

स्टेप 6: जिसके बाद आपको अपने मोबाइल में एक पुष्टिकरण SMS प्राप्त होगा

स्टेप 7: E-KYC प्रक्रिया को पूरा करने के लिए “Y” लिखकर जवाब दें

कैसे पता लगाएं आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है या नहीं

आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने बताया है कि आधार से जुड़े मोबाइल नंबर का पता लगाना बहुत आसान है. इसके लिए कार्ड होल्डर्स को myAadhaar Portal और mAadhaar App का इस्तेमाल करना होगा. इससे आपको आधार से लिंक नंबर का आसानी से पता चल जाएगा. अगर कोई नंबर आधार लिंक नहीं है या आपको कोई नया नंबर अपडेट करना है तो इस काम तो आप केवल 50 रुपये का शुल्क देकर करवा सकते हैं. इसके लिए आपको नजदीकी आधार केंद्र जाना होगा.

आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक है या नहीं यहां जानें स्टेप बाई स्टेप तरीका

आपका आधार मोबाइल नंबर से लिंक है नहीं इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट myAadhaar Portal पर जाना होगा

2. यहां Verify Email/Mobile Number पर क्लिक करना होगा.

3. इसके बाद आपको दूसरे पेज पर डायरेक्ट कर दिया जाएगा, जहां आपको वेरीफाई मोबाइल नंबर पर क्लिक करना होगा.

4. इसके बाद आपको 12 डिजिट का आधार नंबर दर्ज करना होगा. 5. इसके बाद आपको कैप्चा दर्ज करने का विकल्प मिलेगा, कैप्चा दर्ज होने के आपका नंबर स्क्रीन पर दिख जाएगा कि आपका मोबाइल नंबर दर्ज है या नहीं. इस तरह से आप यहां आसानी से अपनी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक न कराने के क्या नुकसान है

तो आपको कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इसलिए यूआइडीएआइ ने बार इसे लेकर सूचना जारी की है. आइए जानते हैं कि इसके क्या नुकसान हमें झेलने पड़ सकते हैं

1. अगर आपका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो आप मूल निवास प्रमाण-पत्र नहीं बना सकेंगे.

2. आय प्रमाण-पत्र और जाती प्रमाण-पत्र नहीं बन सकेगा

3. अगर कोई सरकारी योजना जारी होता है तो इसके लिए आप आवेदन नहीं कर सकेंगे.

4. बैंकों में अकाउंट ओपन करने या बैंकिंग से जुड़ी किसी भी तरह का कार्य करने में आपको परेशानी हो सकती है

5. सरकार की ओर से मिलने वाली लाभ राशि और स्कॉलरशिप नहीं मिल सकेगी

क्या करें अगर आपका आधार कार्ड खो गया हो तो

अगर आपका आधार कार्ड खो गया है तो चिंता न करें. आप फिर से नया आधार कार्ड प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ती है. आप तुरंत यूआईडीएआई की हेल्पलाइन 1947 पर कॉल करके अपनी ई- आईडी प्राप्त कर सकते हैं. इसके जरिये आप अपना ई-आईडी या आधार नंबर ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

सबसे पहले आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट (https://resident.uidai.gov.in/) पर जाएं.

अब रिट्रीव लॉस्ट यूआईडी-ईआईडी विकल्प पर क्लिक करें और इन दोनों विकल्पों में से किसी एक का चयन करें.

इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस भरें.

अब कैप्चा वेरिफिकेश पर एंटर करें.

ओटीपी भेजें बटन पर क्लिक करें.

ओटीपी प्राप्त करने के बाद, सत्यापन के लिए इसे दर्ज करें.

वेरिफिकेशन के बाद, आधार नंबर या एनरोलमेंट आईडी आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर पर आ जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel