[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar झारखंड : रांची के जगन्नाथपुर में बन रहे 8 तल्ला के लाइट हाउस का एक हिस्सा गिरा, देखें VIDEO

झारखंड : रांची के जगन्नाथपुर में बन रहे 8 तल्ला के लाइट हाउस का एक हिस्सा गिरा, देखें VIDEO

0
झारखंड : रांची के जगन्नाथपुर में बन रहे 8 तल्ला के लाइट हाउस का एक हिस्सा गिरा, देखें VIDEO

झारखंड की राजधानी रांची में 8 तल्ला के भवन का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया. धुर्वा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर में गरीबों के लिए आवासीय कॉलोनी का निर्माण हो रहा है. इसे ‘लाइट हाउस’ नाम दिया गया है. इसी लाइट हाउस के एक भवन का हिस्सा टूटकर गिर गया. सोमवार को स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात करीब साढ़े 12 बजे लाइट हाउस का एक हिस्सा अचानक ढह गया. देर रात घटना हुई, इसलिए किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. सोमवार को दिन में टूटे हुए हिस्से को हरे कपड़े से पूरी तरह से ढक दिया गया. किसी को निर्माणाधीन कॉलोनी में जाने नहीं दिया जा रहा है. क्रेन की मदद से मलबा हटाने का काम चल रहा है.

स्थानीय लोगों ने बताया की आधी रात को अचानक बिल्डिंग का हिस्सा गिरने लगा. आसपास मौजूद लोग वहां से भागने लगे. एक व्यक्ति ने प्रभात खबर को बताया कि लाइट हाउस बनाने का काम दिन-रात चलता रहता है. अगर कोई मलबे में दब भी गया होगा, तो किसी को पता नहीं चला. वहीं, एक समाजसेवी ने कहा कि सुबह से ही पूरे इलाके को घेर दिया गया. किसी को उधर नहीं जाने दिया जा रहा. लोगों ने भवन के निर्माण में गुणवत्ता से समझौता का आरोप लगाया है. बताया कि सीढ़ी की जो दीवार है, वह ऊपर से नीचे तक गिर गयी है. यह हालत तब है, जब भवन पूरी तरह से खाली है. जब लोग इसमें रहने लगेंगे, इसमें लिफ्ट लग जायेगा, तो क्या यह उसका लोड झेल पायेगा? बता दें कि लाइट हाउस में ईंट का इस्तेमाल नहीं हो रहा. सिर्फ स्लैब से ये अपार्टमेंट बन रहे हैं.

2021 में हुआ था झारखंड लाइट हाउस का शुभारंभ

झारखंड लाइट हाउस परियोजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 जनवरी 2021 को किया था. आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पक्का मकान देने के उद्देश्य से लाइट हाउस परियोजना की शुरुआत की गयी है. बताया गया था कि लाइटहाउस मजबूत पक्का मकान होगा, जो भूकंपरोधी भी होगा. लेकिन, आज की इस घटना ने मकान की मजबूती पर सवाल खड़े कर दिये हैं.

एसजीसी मैजिक्रीट एलएलपी को मिला है ठेका

रांची में लाइट हाउस प्रोजेक्ट का ठेका मेसर्स एसजीसी मैजिक्रीट एलएलपी को दिया गया है. कंपनी को रांची में 1008 (जी+8) फ्लैट बनाने की जिम्मेदारी दी गयी है. जब इस परियोजना की नींव रखी गयी थी, तब इसकी खूबियों के बारे में बताया था कि यह वर्ल्ड क्लास टेक्नोलॉजी से बने मजबूत पक्के मकान होंगे. इसमें उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी बताया गया था.

रांची समेत देश के 6 शहरों में चल रहा लाइट हाउस प्रोजेक्ट

बता दें कि ये भवन 3डी कंस्ट्रक्शन सिस्टम से बन रहे हैं. एक फ्लैट में एक लिविंग रूम, एक किचन, एक बाथरूम, एक बालकनी, एक बेडरूम और एक शौचालय बनना है. इन आवासों में पार्किंग के साथ-साथ, बिजली, पानी, फायर फाइटिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी. कहा गया था कि ये मकान जल्दी बन जायेंगे और काफी मजबूत होंगे. भारत में पहली बार इस तकनीक से 6 शहरों इंदौर, राजकोट, चेन्नई, रांची, अगरतला और लखनऊ में भवन का निर्माण हो रहा है.

Also Read: रांची के रतन हाइट अपार्टमेंट में पड़ी दरार का मामला झारखंड हाईकोर्ट पहुंचा, नगर आयुक्त से भी की शिकायत

Previous article Explainer: झारखंड के 5 जिलों में होगी मनरेगा लोकपाल की नियुक्ति, जानें उनके कार्य व अधिकार
Next article Bihar Teacher Recruitment 2023 : बिहार शिक्षक भर्ती आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें अब कब तक कर सकते हैं आवेदन
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel