[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची JEE Mains की परीक्षा में लगातार बेहतर हो रहा है ST/SC विद्यार्थियों का प्रदर्शन, EWS का कटऑफ घटा

JEE Mains की परीक्षा में लगातार बेहतर हो रहा है ST/SC विद्यार्थियों का प्रदर्शन, EWS का कटऑफ घटा

0
JEE Mains की परीक्षा में लगातार बेहतर हो रहा है ST/SC विद्यार्थियों का प्रदर्शन, EWS का कटऑफ घटा
JEE Mains Result 2025, Prabhat Khabar

रांची, सुनील कुमार झा : देश की सबसे कठिन व प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग की परीक्षा जेइइ मेन में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के बच्चों के प्रदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है. पिछले चार साल में एसटी विद्यार्थियों के कटऑफ में 21 परसेंटाइल, जबकि एससी विद्यार्थियों के कटऑफ में 18 परसेंटाइल की बढ़ोतरी हुई है. जेइइ मेन-2025 का एनटीए ने रिजल्ट के साथ कोटिवार कटऑफ भी जारी कर दिया है.

इडब्ल्यूएस कोटे के विद्यार्थियों का कटऑफ कम

कटऑफ क्लियर करने वाले विद्यार्थी जेइइ एडवांस की परीक्षा में शामिल होंगे. वर्ष 2024 के कटऑफ की तुलना में एससी व एसटी कोटि के विद्यार्थियों का कटऑफ बढ़ा है. वहीं, इडब्ल्यूएस कोटे के विद्यार्थियों का कटऑफ पिछले वर्ष की तुलना में कम हुआ है. सामान्य वर्ग और ओबीसी कोटि के विद्यार्थियों का कटऑफ लगभग पिछले वर्ष के बराबर रहा है.

Also Read: झारखंड से गुजर रहा है चक्रवात और ट्रफ, आंधी-तूफान के साथ वज्रपात की चेतावनी

अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों का कटऑफ बढ़ा

आंकड़े बताते हैं कि अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों का कटऑफ पिछले चार वर्षों में 26.77 परसेंटाइल से बढ़कर 47.90 हो गया. वर्ष 2022 में एसटी कोटि के विद्यार्थियों का कटऑफ 26.77 परसेंटाइल था. पिछले वर्ष की तुलना में एसटी कोटि के विद्यार्थियों के कटऑफ में एक परसेंटाइल की बढ़ोतरी हुई है. वर्ष 2024 में इनका कटऑफ 46.69 परसेंटाइल था. वहीं, अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों का कटऑफ पिछले वर्ष 60.09 परसेंटाइल था. इस वर्ष बढ़कर 61.15 परसेंटाइल हो गया.

Also Read: BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- कानून यदि सुप्रीम कोर्ट ही बनायेगा तो संसद बंद कर दें, पार्टी ने किया किनारा

इडब्ल्यूएस का पिछले वर्ष की तुलना में कम हुआ

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (इडब्ल्यूएस) के विद्यार्थियों के कटऑफ में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग एक परसेंटाइल की कमी आयी है. वर्ष 2024 में इडब्ल्यूएस विद्यार्थियों का कटऑफ 81.32 परसेंटाइल था. इस वर्ष का कटऑफ 80.38 परसेंटाइल रहा.

सामान्य वर्ग का कटऑफ इस वर्ष 93 से अधिक

जेइइ मेन में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों का कटऑफ इस वर्ष 93 परसेंटाइल से अधिक रहा. हलांकि, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के कटऑफ में मामूली कमी आयी है. पिछले वर्ष सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों का कटऑफ 93.23 परसेंटाइल था जो कि इस वर्ष घटकर 93.10 परसेंटाइल हो गया.

ओबासी का कट ऑफ दो वर्षों से 79 व 80 के बीच

ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों का कटऑफ दो वर्षों से 80 व 79 के बीच बना हुआ है. ओबीसी कोटि के बच्चों के कटऑफ में पिछले वर्ष की तुलना में मामूली कमी आयी है. पिछले वर्ष ओबीसी का कटऑफ 79.67 परसेंटाइल था जबकि इस वर्ष 79.43 परसेंटाइल है

Previous article Bhojpuri Song: ‘बेवफा आपन मासूम चेहरा’ गाने में शिवानी सिंह का छलका दर्द, फैंस हुए इमोशनल
Next article ‘हम मैच में पीछे थे, लेकिन…’ ऋषभ पंत ने बताया कैसे जीती LSG, इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel