[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Ranchi: जेबीवीएनएल में जीएम स्तर के कई अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग

Ranchi: जेबीवीएनएल में जीएम स्तर के कई अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग

0
Ranchi: जेबीवीएनएल में जीएम स्तर के कई अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग
झारखंड बिजली वितरण निगम AI Image

सुनील चौधरी
Ranchi: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने विभिन्न अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है. इस संबंध में निगम मुख्यालय से अधिसूचना जारी की गयी है. जारी अधिसूचना के अनुसार महाप्रबंधक (एसटीएन) शुभंकर झा को अपने कार्यों के अतिरिक्त महाप्रबंधक (डीएन) का भी प्रभार दिया गया है. वहीं महाप्रबंधक (आईटी) धनंजय कुमार को महाप्रबंधक (ग्रामीण परियोजना) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. उन्हें मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना से संबंधित कार्य भी देखने को कहा गया है.

महाप्रबंधक (शहरी परियोजना) संजय कुमार को महाप्रबंधक (आईटी) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. आरडीएसएस से संबंधित सभी कार्यों को शहरी परियोजना शाखा से संबद्ध किया गया है. निगम ने सह प्रभारी महाप्रबंधकों के स्तर पर भी फेरबदल किया है. डीजीएम (स्टोर एवं टीआरडब्ल्यू) सुधांशु को पदस्थापना के लिए एचआर विभाग के पास भेजा गया है. डीजीएम (राजस्व) मंतोष मणी सिंह को डीजीएम (स्टोर एंड टीआरडब्ल्यू) के रूप में पदस्थापित किया गया है. उन्हें जीएम क्रय एवं भंडार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

डीजीएम (सिस्टम ऑपरेशन एंड वर्क्स) दीपक कुमार को महाप्रबंधक (राजस्व) का प्रभार दिया गया है. धनबाद के विद्युत अधीक्षण अभियंता सवनींद्र कुमार कश्यप को उपमहाप्रबंधक (ग्रामीण परियोजना)-1 के पद पर पदस्थापित किया गया है. विद्युत अधीक्षण अभियंता पवन कुमार मिश्र को उप महाप्रबंधक (सिस्टम ऑपरेशन एंड वर्क्स) बनाया गया है. वहीं, विद्युत अधीक्षण अभियंता प्रवीण उरांव का तबादला गिरिडीह से देवघर किया गया है.

ये भी पढ़ें…

झारखंड पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव: हाईकोर्ट के आदेश पर 9 DSP प्रमोट, 9 डिमोट

झारखंड प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब जूनियर्स को नहीं मिलेगा सीनियर पदों का स्वतंत्र प्रभार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel