[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने मल्लिकार्जुन खरगे को सौंपी रिपोर्ट, मिली खास सलाह

झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने मल्लिकार्जुन खरगे को सौंपी रिपोर्ट, मिली खास सलाह

0
झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने मल्लिकार्जुन खरगे को सौंपी रिपोर्ट, मिली खास सलाह
मल्लिकार्जुन खरगे के साथ मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन

रांची से सतीश सिंह की रिपोर्ट

Irfan Ansari, रांची : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, खाद्य सार्वजनिक वितरण उपभोक्ता मामले और आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नयी दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की. इस महत्वपूर्ण सांगठनिक व प्रशासनिक मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को राज्य में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का कड़ा निर्देश दिया. इसके साथ ही उन्होंने डॉ. अंसारी को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वे सरकार और संगठन के स्तर पर हमेशा दलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज के हक-अधिकारों व हितों के लिए पूरी तरह समर्पित होकर कार्य करते रहें.

कांग्रेस अध्यक्ष ने मंत्री को दी खास सलाह

मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंत्री का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि विरोधी दल चाहे आपके ऊपर जितना भी निशाना साधें, आपको उनकी परवाह किए बिना हमेशा जनता के सुख-दुख में उनके साथ मजबूती से खड़े रहना है. बातचीत के क्रम में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने तीनों महत्वपूर्ण विभागों (स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति और आपदा प्रबंधन) द्वारा झारखंड में की गई उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यों की एक विस्तृत रिपोर्ट भी सौंपी. मंत्री ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उन पर जताया गया यह भरोसा उनके मनोबल को और अधिक बढ़ाने वाला है. उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि वे आलाकमान के निर्देशों का पालन करते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ झारखंड के चौमुखी विकास और वहां की आम जनता की सेवा में निरंतर जुटे रहेंगे.

Also Read: Ramgarh: भैरवी नदी किनारे चल रही अवैध महुआ शराब भट्ठी पर पुलिस का छापा, एक गिरफ्तार

मोहम्मद अजहरुद्दीन थे मौजूद

शिष्टाचार मुलाकात के विशेष अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, तेलंगाना सरकार में कैबिनेट मंत्री तथा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन भी विशेष रूप से उपस्थित थे. इस दौरान नेताओं के बीच झारखंड और देश के वर्तमान राजनैतिक परिदृश्य तथा सांगठनिक मजबूती को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई.

Also Read: Bokaro: पूर्व मंत्री माधव बाबू के श्रद्धांजलि सभा की तैयारी पूरी, कई मंत्री-विधायक होंगे शामिल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel