[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची जल्द होगा चंपाई सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, कांग्रेस कोटे से ये दो विधायक बन सकते हैं मंत्री

जल्द होगा चंपाई सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, कांग्रेस कोटे से ये दो विधायक बन सकते हैं मंत्री

0
जल्द होगा चंपाई सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, कांग्रेस कोटे से ये दो विधायक बन सकते हैं मंत्री

आनंद मोहन, रांची : पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के जेल जाने और इस्तीफा देने के बाद झारखंड कांग्रेस ने मंत्री पद भरने की तैयारी कर ली है. चंपाई सोरेन सरकार का मंत्रीमंडल विस्तार इसी सप्ताह होने की उम्मीद है. जानकारी के मुताबिक जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है. इसके लिए पार्टी आलाकामन भी सहमत है. इधर खबर तो ये भी है कि जरमुंडी से कांग्रेस विधायक बादल पत्रलेख का रिपोर्ट कार्ड भी पार्टी आलाकमान के पास पहुंच चुकी है. सूत्रों की मानें तो उनके रिपोर्ट कार्ड से नेतृत्व खुश नहीं है.

लोकसभा चुनाव के दौरान मंत्री बादल पत्रलेख की सक्रियता से भी पार्टी आलाकमान नराज हैं. क्योंकि उनके विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी को कम वोट मिले थे. अंदरखाने की चर्चा तो यह भी है कि बादल पत्रलेख का पत्ता कट्टा तो उनकी जगह महगामा विधायक दीपिका पांडेय को मौका मिल सकता है. क्योंकि महगामा से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को बड़ी लीड मिली थी.

बदलते राजनीति घटनाक्रम के बीच मंगलवार को कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर रांची पहुंचे और सीधा पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से मिलने पहुंच गये. उनके साथ झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष की पत्नी कल्पना सोरेन भी थी. हेमंत सोरेन के साथ प्रभारी मीर की घंटे भर बातचीत चली. जहां मंत्री मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई और सहमति बनी. इसके अलावा गुलाम अहमद मीर ने विधानसभा चुनाव को लेकर जल्द गठबंधन का पूरा खाका तैयार कर चुनावी अभियान के शुरुआत करने की बात कही. मुलाकात के दौरान झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय भी मौजूद थे.

आज केसी वेणुगोपाल के साथ प्रभारी और अध्यक्ष बैठेंगे :

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अहम बैठक है. इस बैठक में श्री मीर की झामुमो नेताओं से हुई बातचीत के बाद आगे की रणनीति पर चर्चा होगी. इस बैठक में कैबिनेट विस्तार को लेकर मुहर लग जायेगी. साथ ही मंत्री को ड्रॉप करने से लेकर नये मंत्री के नाम पर अंतिम फैसला हो जायेगा.

मंत्रियों को राहुल गांधी की दो टूक- पार्टी ने एमएलए बनाया, तब मंत्री बने

मंगलवार की रात प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ केंद्रीय नेतृत्व की बैठक हुई. इसमें राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने मंत्रियों से दो टूक कहा कि पहले आप एमएलए हैं, तब आपको मंत्री बनाया गया. संगठन ने आपको मंत्री का जिम्मा दिया है. संगठन को देखें. उसकी मदद करें. संगठन के साथ चलना होगा. उन्होंने लोकसभा चुनाव में मंत्री के परफॉरमेंस की बात भी कही. कहा कि कोई अगर पार्टी लाइन से अलग चलता है, तो उसे हटायें. चाहे कोई भी बड़ा नेता हो, कार्रवाई कीजिए.

Also Read: Champai Soren Review: सीएम चंपाई सोरेन ने 5 सितंबर तक 26 हजार शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया पूरी करने का दिया निर्देश

Previous article अवैध रेलवे फाटक बंद करने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा
Next article कोयला चोरी रोकने के लिए ग्रामीणों ने बनायी टीम
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel