[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार खिलाड़ी

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार खिलाड़ी

0
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार खिलाड़ी

रांची. यूरोपीय दौरे के लिए ज्योति सिंह की कप्तानी में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी गयी है. इस टीम में झारखंड की चार खिलाड़ियों रजनी केरकेट्टा, नीरू कुल्लू, बिनिमा धान और संजना होरो को शामिल किया गया है. इनमें रजनी सिमडेगा के ठेठइटांगर प्रखंड के पैकपारा पाहन टोली की रहनेवाली है. वहीं, नीरू कुल्लू इसी जिले के केरसई प्रखंड के करंगागुड़ी बासेन बरटोली की, बिनिमा धान खूंटी जिला के गोविंदपुर बाहमन टोली की और संजना होरो गोविंदपुर प्रखंड रेहड़गढ़ा की रहनेवाली हैं. भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का पहला मैच 21 मई केा बेरडास हॉकी टीम से, 22 को बेल्जियम से होगा. वहीं इससे पहले भी भारतीय महिला सीनियर हॉकी टीम की कप्तानी झारखंड की सलीमा टेटे को मिली थी. इनके अलावा संगीता कुमारी और दीपिका सोरेंग को भी भारतीय महिला सीनियर हॉकी टीम में शामिल किया गया है. जूनियर टीम के चारों खिलाड़ियों को हाॅकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है.

रजनी केरकेट्टा :

सिमडेगा जिला के ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत पैकपारा पाहन टोली की रहनेवाली है. 2017 रामनाथपुरम में आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में पहली बार झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया.

नीरू कुल्लू :

नीरू सिमडेगा के केरसई प्रखंड अंतर्गत करंगागुड़ी बासेन बर टोली की रहनेवाली है. पहली बार उन्होंने 2018 में हिसार में आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की ओर से खेला.

बिनिमा धान :

खूंटी के गोविंदपुर बाहमन टोली जरियागढ़ की रहनेवाली बिनिमा झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी है. उन्हें 2021 सिमडेगा में आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की ओर से खेलने का मौका मिला.

संजना होरो :

खूंटी जिला गोविंदपुर प्रखंड रेहड़गढ़ा की संजना ने 2018 में हिसार में आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया. वर्तमान में वह साईं कोलकाता में रहती है और हॉकी बंगाल की ओर से खेलती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel