[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket रांची में भारत-इंग्लैंड चौथा टेस्ट मैच 23 से, जानें JSCA स्टेडियम में क्या ले जा सकते हैं, क्या नहीं

रांची में भारत-इंग्लैंड चौथा टेस्ट मैच 23 से, जानें JSCA स्टेडियम में क्या ले जा सकते हैं, क्या नहीं

0
रांची में भारत-इंग्लैंड चौथा टेस्ट मैच 23 से, जानें JSCA स्टेडियम में क्या ले जा सकते हैं, क्या नहीं

रांची के जेएससीए स्टेडियम में शुक्रवार से भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच खेला जायेगा. पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है. हैदराबाद में खेले गये पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी. हालांकि, इसके बाद भारतीय टीम ने वापसी की और लगातार दो मैच जीते. विशाखापत्तनम में भारत ने दूसरा टेस्ट जीता.

इसके बाद राजकोट में खेले गये तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 434 रनों से हराया. अब भारतीय टीम की निगाहें रांची में सीरीज जीतने पर होगी. कुछ सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के बावजूद भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभायी है.

Also Read : MS Dhoni की रांची को मिली टेस्ट मैच की मेजबानी, 23 फरवरी से JSCA में होगा भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट

इंग्लैंड टीम में दो बदलाव

इस टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किये हैं. स्पिनर रेहान अहमद की जगह मिस्ट्री स्पिनर शोएब बशीर और मार्क वुड की जगह तेज गेंदबाज ओली रोबिंसन को प्लेइंग-11 में जगह मिली है. इंग्लैंड चौथे टेस्ट मैच में भी दो विशेषज्ञ स्पिनर्स (हार्टले और बशीर) और दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों (एंडरसन और रोबिंसन) के साथ उतर रहा है.

  • सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम
  • सुबह 9:30 बजे से जेएससीए स्टेडियम में खेला जायेगा मैच
  • पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है टीम इंडिया

जेएससीए में भारत का रिकॉर्ड शानदार

जेएससीए स्टेडियम पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है. भारत ने यहां अभी तक कोई टेस्ट नहीं हारा है. इस स्टेडियम में भारत ने अब तक दो टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें से एक में उसने जीत दर्ज की है, जबकि दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा है. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे मैच में भारत अपनी जीत का क्रम बरकरार रखना चाहेगा.

Also Read : भारत-इंग्लैंड चौथा क्रिकेट टेस्ट: करन ने इंग्लैंड को शर्मसार होने से बचाया

पिच से स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद : राठौड़

भारतीय टीम के बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने चौथे टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा कि जब भी हम भारत में खेलते हैं, तो पिच पर सवालिया निशान लगा दिया जाता है. रांची का पिच आम भारतीय विकेट जैसा है, जिसमें दरार हैं. इस विकेट में हमेशा दरार होती है. उन्होंने कहा कि यह टर्न लेगा, लेकिन कितना और कब टर्न मिलेगा, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन हमारी टीम काफी संतुलित है. विक्रम राठौड़ ने युवा खिलाड़ियों यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान जैसे खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का श्रेय देश के मजबूत घरेलू ढांचे को दिया.

मैंने इस तरह की पिच पहले कभी नहीं देखी : स्टोक्स

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पिच को लेकर कहा : मैंने पहले कभी इस तरह की पिच नहीं देखी. इसलिए मुझे किसी तरह का अंदाजा नहीं है. मैं इस तरह की पिच के बारे में नहीं जानता, इसलिए अधिक कुछ नहीं कह सकता हूं. मैं नहीं जानता कि यह किस तरह का व्यवहार करेगी. उन्होंने कहा : यह देखने में दिलचस्प लग रही है. ड्रेसिंग रूम से देखने पर इसमें घास नजर आती है, लेकिन जब आप पास जाते हो, तो यह पूरी तरह से भिन्न दिखती है. इसमें कुछ दरारें नजर आती हैं.

Also Read : IND vs ENG : भारत-इंग्लैंड तीसरे टेस्ट में बने 8 बड़े रिकॉर्ड, इसे सपने में भी याद नहीं रखना चाहेंगे अंग्रेज

ये सामान लेकर नहीं जायें

मैच के दौरान स्टेडियम में कुछ वस्तुओं को लेकर नहीं जा सकेंगे. इनमें ज्वलनशील पदार्थ, खाद्य पदार्थ, बोतल, पटाखा, अस्त्र-शस्त्र, ट्रांजिस्टर, आईना, कैमरा, फेंकने वाले सामान, फल, अखबार का बंडल, गुटखा, शराब और खैनी दर्शक अपने साथ नहीं ले जा सकते हैं.

स्टेडियम के अंदर मिलेंगे खाने के सामान

मैच देखने जानेवाले दर्शक अपने साथ खाने की वस्तुएं लेकर नहीं जा सकेंगे. दर्शकों के लिए स्टेडियम के हर विंग में फूड कोर्ट लगाये जायेंगे, जहां से दर्शक भोजन और पानी खरीद सकते हैं.

Previous article Arvind Kejriwal: ‘कांग्रेस से गठबंधन किया तो गिरफ्तार हो जाएंगे अरविंद केजरीवाल’, AAP नेता आतिशी ने किया दावा
Next article Sachin Tendulkar ने कश्मीर में खेला गली क्रिकेट, फैंस के साथ ली सेल्फी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel