[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड में सक्रिय हुआ मानसून, झमाझम बारिश के बावजूद रांची में बढ़ा तापमान, IMD के 2-2 येलो अलर्ट जारी

झारखंड में सक्रिय हुआ मानसून, झमाझम बारिश के बावजूद रांची में बढ़ा तापमान, IMD के 2-2 येलो अलर्ट जारी

0
झारखंड में सक्रिय हुआ मानसून, झमाझम बारिश के बावजूद रांची में बढ़ा तापमान, IMD के 2-2 येलो अलर्ट जारी
झारखंड के कई जिलों में 18 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी

IMD Alert Jharkhand: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. राजधानी रांची में झमाझम बारिश के बावजूद उच्चतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी है. रांची का अधिकतम तापमान शनिवार को 0.9 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 31.1 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. न्यनतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 2.4 डिग्री सेंटीग्रेड की बढ़ोतरी के साथ यह 24.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान गोड्डा का तापमान सबसे अधिक 34.7 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 21.2 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

चंदवारा में हुई सबसे ज्यादा 71.5 मिमी वर्षा

पछले 24 घंटे के दौरान मानसून सामान्य रहा. कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कुछ जगह पर वज्रपात भी हुआ. झारखंड में सबसे अधिक बारिश कोडरमा जिले के चंदवारा में हुई. चंदवारा में 71.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी. कोडरमा के तिलैया डीवीसी में 70 मिलीमीटर, कोडरमा डीवीसी में 55.5 मिलीमीटर और सिमडेगा के कुरडेग में 47.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी. रांची की दृश्यता सबसे कम 1500 मीटर रही.

IMD Alert Jharkhand: देवघर समेत 4 जिलों में वर्षा का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने शनिवार को तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए साहिबगंज, देवघर, गोड्डा और लातेहार जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन के साथ वर्षा और वज्रपात होने की संभावना जतायी है. इन जिलों में कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकतीं हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पलामू और गढ़वा में वज्रपात के साथ वर्षा संभव

एक और तात्कालिक चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी करते हुए मौसम केंद्र ने कहा कि पलामू और गढ़वा जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात होने की संभावना है. इन जिलों में कुछ जगहों पर तेज आंधी भी चल सकती है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.

Imd Alert Jharkhand Weather Today
मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी येलो अलर्ट.

किसानों को खेत में न जाने की वैज्ञानिक सलाह

मौसम विभाग ने कहा है कि खराब मौसम को देखते हुए लोग सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित जगहों पर शरण ले लें. किसान खेतों में न जायें, मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें. अगर आप कहीं खराब मौसम में घिर गये हैं, तो किसी पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए न जायें. न ही किसी बिजली के खंभे के आसपास रहें. पक्की छत के नीचे ही शरण लें.

इसे भी पढ़ें

झारखंड के रांची समेत 4 जिलों में 3 घंटे के अंदर बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का झारखंड में दिखेगा असर, 15 सितंबर से भारी बारिश की चेतावनी

चक्रवाती टर्फ का असर: आज से बदलेगा झारखंड का मौसम, वज्रपात के साथ बारिश की संभावना

रांची में मूसलाधार बारिश, खूंटी, धनबाद समेत 13 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Previous article पाकिस्तान के खिलाफ क्या होगा संजू सैमसन का बैटिंग ऑर्डर? बैटिंग कोच ने इस नंबर का किया इशारा
Next article जाम मुक्त होगा पटना, इस दिन से शुरू होगी ऑटो-ई-रिक्शा परमिट प्रक्रिया
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel