[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची साहिबगंज के बोरियो में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, शिकायत करने वाले को जान से मारने की धमकी

साहिबगंज के बोरियो में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, शिकायत करने वाले को जान से मारने की धमकी

0
साहिबगंज के बोरियो में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, शिकायत करने वाले को जान से मारने की धमकी
अवैध खनन की वजह से कथित तौर पर स्कूल की दीवारें हो गयीं हैं क्षतिग्रस्त.

Illegal Mining in Borio Sahibganj: साहिबगंज जिले के बोरियो में धड़ल्ले से पत्थर का अवैध खनन हो रहा है. अंचल निरीक्षक की जांच में इसकी पुष्टि हो चुकी है. इसके आधार पर अंचल अधिकारी ने बोरियो के एसडीएम को अपनी रिपोर्ट समर्पित की है, जिसमें लिखा है कि बिंदेरी बंदरकोला में दाग नं 720 और 721 के अंश रकवा पर अवैध खनन हुआ है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वहां मौजूद स्कूलों और उसमें पढ़ने वाले बच्चों पर खनन कार्य से होने वाले प्रभाव की जांच के लिए बीडीओ ने जांच दल का गठन किया, लेकिन स्कूल बंद रहने के कारण जांच नहीं हो पायी.

उप प्रमुख की शिकायत पर अंचल निरीक्षक ने की जांच

बोरियो प्रखंड के उप-प्रमुख कैलाश प्रसाद की शिकायत पर बोरियो के अंचल अधिकारी ने अंचल निरीक्षक और अमीन से जांच करायी. हालांकि, अंचल अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट में यह कहीं नहीं लिखा है कि अवैध खनन कौन कर रहा है. हालांकि, प्रभारी अंचल निरीक्षक ने अंचल अधिकारी को जो जांच रिपोर्ट सौंपी है, उसमें कहा है कि मौजा बिंदेरी बंदरकोला में 22 मई 2025 को सत्यनाथ साह के पत्थर खनन क्षेत्र की जांच की. उनके एकरारामा का अवलोकन भी किया.

Illegal Mining In Borio Sahibganj
अंचल निरीक्षक की जांच रिपोर्ट में हुई अवैध खनन की पुष्टि. (काले घेरे में लाल रंग से अंकित हिस्सा में हुआ खनन है अवैध. )

अंचल निरीक्षक ने मापी और सीमांकन किया

अंचल निरीक्षक ने लिखा है कि जांच में पाया गया कि मौजा बिंदेरी बंदरकोला नं7 जमाबनंदी नं 11 दाग नं 719 के 4.00 एकड़ भूमि पर पत्थर खनन करने की स्वीकृति प्राप्त है. इसकी अवधि वर्ष 2027 तक है. अंचल निरीक्षक ने तीन सिमाना से उस क्षेत्र की मापी की. स्वीकृत क्षेत्र का सीमांकन भी किया गया. जांच के क्रम में दाग नं 719 के अलावा आसपास में की गयी जांच से पता चला कि वहां भी पत्थर खनन हुआ है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अंचल निरीक्षक को मिले अवैध खनन के प्रमाण

अंचल निरीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि इस संबंध में पूछताछ की गयी, तो पता चला कि दाग नं 718 में पहले किसी कंपनी ने खनन कार्य किया था. पत्थर का इस्तेमाल साहिबगंज-गोविंदपुर सड़क निर्माण में हुआ. कंपनी ने इस जमीन की लीज ली थी. उन्होंने आगे कहा है कि दाग नं 720 और 721 पर किसी को खनन की स्वीकृति नहीं दी गयी है, बावजूद इसके दोनों रकबा में पत्थर खनन के प्रमाण मिले हैं. यह अवैध है. इस संबंध में पूछताछ पर सत्यनाथ साह ने अवैध खनन से इंकार किया.

Illegal Mining In Borio Sahibganj Jharkhand
उप-प्रमुख ने स्कूल की दीवार में पड़ी दरार और स्कूल की तस्वीर संलग्न की है.

जांच रिपोर्ट में कहा- स्कूलों को नुकसान नहीं

प्रखंड उप-प्रमुख ने अपनी शिकायत में यह भी कहा था कि खनन क्षेत्र के आसपास 3 स्कूल हैं, जो खनन की वजह से खतरे में पड़ गये हैं. स्कूलों के बच्चों की सेहत पर भी इसका विपरीत असर पड़ रहा है. हालांकि, अंचल निरीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दाग नं 719 से कस्तूरबा विद्यालय और मॉडल स्कूल की दूरी लगभग 500 मीटर से ज्यादा है. वहीं, जनजातीय विद्यालय बंद पाया गया. बाहरी दीवार को देखने से पता चलता है कि कोई विशेष हानि नहीं हुई है. उन्होंने अवैध खनन वाले क्षेत्र का ट्रेस भी अपनी रिपोर्ट में शामिल किया है.

बोरियो के उप-प्रमुख ने सीओ की रिपोर्ट पर असंतोष जताया

उप-प्रमुख कैलाश प्रसाद ने अंचल अधिकारी की रिपोर्ट पर असंतोष जताया है. उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी को चिट्ठी लिखी है और पूरे मामेल की जांच कराने की मांग की है. उन्होंने यह भी कहा है कि अवैध खनन का विरोध करने की वजह से उन्हें (उप-प्रमुख को) जान से मारने की धमकी दी जा रही है. एक बार गलत शिकायत के आधार पर उनको जेल भी भेजा जा चुका है.

Illegal Mining In Borio Sahibganj Jharkhand Google Map
शिकायतकर्ता ने खनन क्षेत्र और स्कूल के भी गूगल मैप अपनी शिकायत के साथ संलग्न किया है.

बोरियो थाना पर सत्यनाथ के पक्ष में काम करने का आरोप

कैलाश प्रसाद ने कहा है कि उन्होंने बोरियो थाना में ऑनलाइन शिकायत की है, लेकिन उनकी शिकायत अभी तक दर्ज नहीं की गयी है. उन्होंने बोरियो थाना की पुलिस पर सत्यनाथ साह के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है. उप-प्रमुख ने दावा किया है कि सत्यनाथ साह के अवैध खनन से सरकार को लगभग 200 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है. कैलाश प्रसाद ने जिला खनन पदाधिकारी को लिखी चिट्ठी में खनन क्षेत्र और स्कूल का गूगल मैप भी संलग्न किया है.

इसे भी पढ़ें

आज 16 जून 2025 को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, हर जिले का रेट यहां जानें

Jharkhand Weather: सिमडेगा के बानो में झूम के बरसे बदरा, झारखंड का तापमान गिरा, जानें कब आयेगा मानसून

दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात, झारखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Previous article Yogini Ekadashi 2025 के शुभ दिन पर करें इन मंत्रों का जाप, कटेंगी सारी मुसीबतें
Next article Stock Market: ईरान-इजरायल के भीषण जंग से बेफिक्र हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 677.55 अंक की तेजी
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel