रांची (विशेष संवाददाता). राज्य के सभी विवि व कॉलेजों में विद्यार्थियों के बीच वित्तीय साक्षरता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए आरबीआइ के सहयोग से यूजीसी द्वारा विद्यार्थियों सहित फैकल्टी के लिए वित्तीय साक्षरता आइडियाथॉन का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत विद्यार्थी अपना आइडिया 15 अप्रैल तक भेज सकते हैं. जिससे पीजी विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता के प्रचार-प्रसार के लिए नये दृष्टिकोण से अवगत कराया जा सके. यह प्रतियोगिता डॉक्टरेट और पोस्ट-डॉक्टरल छात्रों को छोड़कर सभी पीजी छात्रों के लिए है.