[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची मानव तस्करी के खिलाफ रांची में ऑपरेशन ‘आहट’, 2 नाबालिग बचायी गयी, मानव तस्कर गिरफ्तार

मानव तस्करी के खिलाफ रांची में ऑपरेशन ‘आहट’, 2 नाबालिग बचायी गयी, मानव तस्कर गिरफ्तार

0
मानव तस्करी के खिलाफ रांची में ऑपरेशन ‘आहट’, 2 नाबालिग बचायी गयी, मानव तस्कर गिरफ्तार
ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत बचायी गयी 2 नाबालिग बच्चियों और गिरफ्तार मानव तस्कर (लाल घेरे में) के साथ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकंग यूनिट और आरपीएफ के अधिकारी और कर्मचारी. फोटो : प्रभात खबर

Human Trafficking News: मानव तस्करी के लिहाज से झारखंड सबसे संवेदनशील राज्यों में एक है. बड़ी संख्या में लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर दिल्ली, चेन्नई और अन्य महानगरों में ले जाते हैं. ऐसे मानव तस्करों के खिलाफ झारखंड में कार्रवाई जारी है. बुधवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.

आरपीएफ का ऑपरेशन ‘आहट’, मानव तस्कर गिरफ्तार

हटिया रेलवे स्टेशन पर 16 दिसंबर 2025 को ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत आरपीएफ पोस्ट हटिया की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम और डीएनएफटी टीम रांची मंडल ने जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर वीआईपी गेट के पास से 2 नाबालिग बच्चियों और एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा. संदिग्ध व्यक्ति का नाम मोहम्मद मुस्तफा अंसारी है.

Human Trafficking News: बच्चियों को 10 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन का दिया था लालच

पूछताछ में बच्चियों ने बताया कि उनकी उम्र 12 एवं 13 वर्ष है. इन्हें काम दिलाने के नाम पर चेन्नई ले जाया जा रहा था. आरोपी ने बच्चियों से घरेलू काम कराने के बदले प्रति माह 10,000 रुपए दिलाने का लालच दिया था. जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने बच्चियों की तस्वीरें अपने मोबाइल से व्हाट्सएप पर भेजी थीं. उन्हें चेन्नई ले जाने के लिए टिकट भी खरीदे गये थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बच्चियों को कस्टडी में लेने के बाद मानव तस्कर को किया गिरफ्तार

इसके बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिगों को अपनी कस्टडी में ले लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में एएचटीयू/कोतवाली रांची में मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है, ताकि पुलिस आगे की कार्रवाई कर सके.

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग अभियान में शामिल थे ये लोग

मानव तस्कर के चंगुल से बचायी गयी दोनों नाबालिग बच्चियों को संरक्षण के लिए प्रेमाश्रय भेज दिया गया. एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग अभियान में आरपीएफ पोस्ट हटिया के निरीक्षक रूपेश कुमार, महिला निरीक्षक एसआर कुजूर, उपनिरीक्षक सूरज राजवंशी, सुनीता तिर्की, निधि, सुभालक्ष्मी स्वायन और रेणु शामिल थीं.

इसे भी पढ़ें

लोहरदगा स्टेशन से मानव तस्कर गिरफ्तार, पांच नाबालिग सहित आठ मजदूर मुक्त

गरीब-असहाय महिलाओं की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के मुकेश साव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड में मानव तस्करी का इंटरनेशनल नेटवर्क! डंकी रूट से अमेरिका भेजकर करोड़ों कमाये, 5 गिरफ्तार

Ranchi : मानव तस्करी मामले में गिरफ्तार झारखंड की प्रभा मुनि को हाइकोर्ट ने दी जमानत

Previous article सूखे नशे की गिरफ्त में जा रहा युवा पीढी, विशेष कार्रवाई की आवश्यकता: एसपी
Next article दुबई में कटेया के श्यामदास बगही के युवक की मौत, गांव में शोक की लहर
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel