[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड कांग्रेस निकालेगी 3 दिवसीय हूल पदयात्रा, केशव महतो कमलेश ने बनायी कमेटी

झारखंड कांग्रेस निकालेगी 3 दिवसीय हूल पदयात्रा, केशव महतो कमलेश ने बनायी कमेटी

0
झारखंड कांग्रेस निकालेगी 3 दिवसीय हूल पदयात्रा, केशव महतो कमलेश ने बनायी कमेटी
कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की जूम मीटिंग.

Hul Diwas Padyatra: अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन करने वाले आदिवासी वीर-वीरांगनाओं के शहादत की याद में हर साल 30 जून को झारखंड में हूल दिवस मनाया जाता है. मुख्य कार्यक्रम साहिबंगज जिले के भोगनाडीह में होता है. यहां सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो को श्रद्धांजलि दी जाती है. सभी दलों के नेता इन आदिवासी वीर-वीरांगनाओं को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए यहां पहुंचते हैं.

30 जून को भोगनाडीह पहुंचेगी हूल पदयात्रा

इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस ने इस बार 3 दिवसीय हूल पदयात्रा करने का निर्णय लिया है. 28 जून से 30 जून तक हूल पदयात्रा चलेगी. 30 जून को यह पदयात्रा भोगनाडीह पहुंचेगी और कांग्रेस नेता सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

सभी जिलों के नवनियुक्त अध्यक्षों की हुई जूम मीटिंग

इस कार्यक्रम की सफलता के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर रविवार को सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सभी जिलों में नवनियुक्त अध्यक्षों की जूम मीटिंग हुई. इसमें सोशल मीडिया के चेयरमैन ने हूल यात्रा को सोशल मीडिया के जरिये जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिये. साथ ही एक समिति बनाने का भी निर्देश दिया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बैठक में ये लोग थे शामिल

बैठक में सोशल मीडिया के स्टेट को-ऑर्डिनेटर नलिन मिश्रा और प्रशांत पांडे के अलावा जिला से जगदीश चंद्र महतो, पियारूल इस्लाम, नेहाल अख्तर, जियाउल रहमान, सुनीता गोप, अमित कुमार पांडे, उदय केसरी, वसीम अहमद, देवेंद्र पासवान, जुलकर नैन, भोला दास, कमलेश कुमार महतो, राजकुमार वर्मा, अफाक आलम, रवि कच्छप, असलम अंसारी, चांद रशीद, राजेश कुमार ठाकुर, इफ्तेखार अंसारी, केदारनाथ साहू, मोशाहिद हुसैन, आशीष शुक्ला, कुंदन कुमार यादव, प्रकाश महतो व अन्य मौजूद रहे. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुजनी ने यह जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें

40.5 डिग्री हुआ झारखंड का उच्चतम तापमान, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Weather Alert: 16 से 19 जून तक झारखंड में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट

नर्सों की वैवाहिक ट्रांसफर नीति की मांग को मिला एनजीओ का समर्थन

हृदय रोग और डायबिटीज में फायदेमंद है ‘खरसावां हल्दी’, केंद्र करेगा ब्रांडिंग में मदद

Previous article फूल का धंधा करने वाले मालाकार के बेटे ने पायी दोहरी सफलता
Next article सरकार ने दे दिया 14.53 करोड़ रुपए, फिर भी मधुबनी में शुरु नहीं हुआ आधुनिक बस स्टैंड निर्माण
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel