[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची चतरा में ऑनर किलिंग : प्रेम प्रसंग से नाराज भाइयों ने बहन को टांगी से काट डाला, फरार

चतरा में ऑनर किलिंग : प्रेम प्रसंग से नाराज भाइयों ने बहन को टांगी से काट डाला, फरार

0
चतरा में ऑनर किलिंग : प्रेम प्रसंग से नाराज भाइयों ने बहन को टांगी से काट डाला, फरार

प्रतिनिधि (चतरा). सदर थाना क्षेत्र के सेहदा गांव में बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज दो भाइयों ने उसे बगोतीन जंगल में ले जाकर टांगी से काट डाला और फरार हो गये. मृतका की पहचान रूबी भुइयां (18 वर्ष, पिता-चरकू भुइयां) के रूप में हुई है. जबकि, आरोपियों के नाम रंजीत भारती और संटू भारती हैं. वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची प्रतापपुर थाना की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया. थाना प्रभारी विपिन ने कहा कि मृतका के पिता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. प्रतापपुर थाना क्षेत्र के हिंदियाकला गांव निवासी राजेंद्र बिरहोर की रिश्तेदारी सेहदा गांव में है. यहां आना-जाना होने की वजह से रूबी भारती और राजेंद्र को एक-दूसरे से प्रेम हो गया. दोनों शादी करना चाहते थे. रूबी के भाइयों रंजीत और संटू को यह अंतरजातीय विवाह मंजूर नहीं था. इधर, सोमवार रात करीब 10 बजे रूबी ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए अपने घर बुलाया था. भाइयों को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने रूबी और राजेंद्र को पकड़ कर पिटाई शुरू कर दी. दोनों भाई रूबी और राजेंद्र को घर से ढाई किमी दूरी पर स्थित बगोतीन जंगल में ले गये. यहां दोनों भाइयों ने टांगी से वार कर रूबी की हत्या कर दी. इस बीच उसका प्रेमी राजेंद्र वहां से जान बचा कर भाग निकला. हत्या के बाद बहन का शव जंगल में छोड़ कर दोनों भाई फरार हो गये.

रात भर रूबी के शव के पास ही बैठा रहा राजेंद्र :

घटना के वक्त राजेंद्र किसी तरह अपनी जान बचा कर वहां से भाग गया. लेकिन, दोनों भाइयों के वहां से जाते ही वह दोबारा घटनास्थल पर पहुंच गया. वह रात भर रूबी के शव के पास बैठा रहा. मंगलवार तड़के वह कुछ दूरी पर स्थित वह भुइयांडीह चौक (चतरा-गया रोड) पर पहुंचा. यहां उसने लोगों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सदर पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने जंगल से रूबी का शव बरामद किया. पुलिस राजेंद्र को अपने साथ थाने ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel