[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची मांडर में हेसल-घुघरी पथ तीन दिनों से बंद, परेशानी

मांडर में हेसल-घुघरी पथ तीन दिनों से बंद, परेशानी

0
मांडर में हेसल-घुघरी पथ तीन दिनों से बंद, परेशानी

मांडर.

प्रखंड में मलती हेसल-घुघरी पथ तीन दिनों से बंद है. निजी जमीन होने का हवाला देकर एक पक्ष के लोगों ने बुधवार की शाम को पथ के दोनों साइड में ईंट जमा कर आवागमन को अवरुद्ध कर दिया गया है. जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक आने-जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते का उपयोग करना पड़ रहा है. एनएच-75 से मलती होते हुए हेसल घुघरी के साथ चोरेया, तरंगा सहित कई अन्य गांवों को जोड़ने वाली इस मुख्य पथ पर अभी मरम्मत का कार्य भी चल रहा है. रास्ते में ईंट रखकर आवागमन को अवरुद्ध करनेवाले पक्ष के लोगों का कहना है कि पूर्व में जहां पर सड़क थी, वहां दूसरे पक्ष के लोग चहारदीवारी का निर्माण करा रहे हैं. सड़क को उनकी निजी जमीन की ओर मोड़ने और वहां से रास्ता बनाने का प्रयास किया जा रहा है. जिसके विरोध में उन्होंने ईंट रखकर रास्ते को बंद कर दिया है. इधर मामले में दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि सड़क पर उनकी धार्मिक जमीन है. सड़क के लिए जितनी जगह छोड़नी थी, उन्होंने छोड़ दिया है. धार्मिक स्थल की सुरक्षा को लेकर वह अपनी चिह्नित जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण कार्य करा रहे हैं. बताया जा रहा है कि सड़क की जमीन को लेकर ग्रामीणों के बीच पुराना विवाद है. जिसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को भी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर आवागमन को चालू करने के लिए शीघ्र पहल करने की मांग की है.

मांडर 1, इसी सड़क को किया गया है बंद.B

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel