[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची CM आवास से शुरू हुआ अभियान: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना ने भरा ‘SIR’ फॉर्म, लोगों से की बड़ी अपील

CM आवास से शुरू हुआ अभियान: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना ने भरा ‘SIR’ फॉर्म, लोगों से की बड़ी अपील

0
CM आवास से शुरू हुआ अभियान: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना ने भरा ‘SIR’ फॉर्म, लोगों से की बड़ी अपील
एन्यूमरेशन फॉर्म भरते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन साथ में खड़ी है उनकी पत्नी कल्पना सोरेन

रांची से सुनील चौधरी की रिपोर्ट

Hemant Soren News, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-SIR) अभियान के तहत स्वयं एन्यूमरेशन प्रपत्र भरा और उसे जमा किया. इस मौके पर उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं, जिन्होंने स्वयं अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर निर्वाचन अधिकारियों के सामने जमा किया. मुख्यमंत्री ने इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर इस महत्वपूर्ण अभियान का हिस्सा बनने की पुरजोर अपील की है.

हटिया विधानसभा के बूथ नंबर 290 की बीएलओ ने पूरी कराई प्रक्रिया

मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष 64-हटिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-290 की बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) वेरोनिका देवी ने एन्यूमरेशन प्रपत्र भरने की पूरी प्रक्रिया को संपन्न कराया. सीएम ने प्रपत्र जमा करने के बाद कहा कि मतदान का अधिकार सुरक्षित रखना देश और राज्य के प्रत्येक नागरिक की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है.

Also Read: पाकुड़ में डायरिया का कहर: एक साथ 15 लोग बीमार, मलेरिया की भी एंट्री, डॉक्टरों की टीम ने संभाला मोर्चा

लोकतंत्र की ताकत है नागरिकों की भागीदारी

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की लोकतांत्रिक भागीदारी ही हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है. मतदाता सूची का पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन (अपडेटेड) होना स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की आधारशिला है.” उन्होंने राज्य के सभी मतदाताओं से समय पर एसआईआर प्रपत्र भरने और मतदाता सूची में दर्ज अपनी जानकारी का सत्यापन सुनिश्चित कराने का आग्रह किया. साथ ही, लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार, पड़ोस और समाज के अन्य छूटे हुए या पात्र मतदाताओं को भी इस एसआईआर अभियान से जोड़ें और उन्हें प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित करें. आपको बता दें कि पूरे झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं और मतदाताओं के विवरण का मौके पर ही सत्यापन कर रहे हैं. इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त (DC) रांची मंजूनाथ भजंत्री, अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) कुमार रजत, ईआरओ सह एडीएम रांची धनंजय, उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन और बीएलओ वेरोनिका देवी उपस्थित थीं.

Also Read: तमिलनाडु गैस रिसाव घटना के बाद सकुशल लौटे पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिक, चक्रधरपुर में स्वागत

Previous article बेगूसराय के बलिया स्टेशन रोड पर हल्की बारिश से ही जलजमाव, नगर परिषद की तैयारियों की खुली पोल
Next article धार्मिक आस्था की आड़ में चेन स्नैचिंग, कलश यात्रा से 9 महिला चोर गिरफ्तार
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel