[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची 16वें वित्त आयोग की टीम के समक्ष रखें झारखंड के विकास का रोडमैप, सीएम हेमंत सोरेन का अफसरों को निर्देश

16वें वित्त आयोग की टीम के समक्ष रखें झारखंड के विकास का रोडमैप, सीएम हेमंत सोरेन का अफसरों को निर्देश

0
16वें वित्त आयोग की टीम के समक्ष रखें झारखंड के विकास का रोडमैप, सीएम हेमंत सोरेन का अफसरों को निर्देश
अधिकारियों के साथ बैठक करते सीएम हेमंत सोरेन

रांची-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर एवं वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में 16वें वित्त आयोग की टीम के झारखंड दौरे के मद्देनजर राज्य सरकार की ओर से की गई तैयारियों से अवगत हुए. मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम आज बुधवार से चार दिवसीय झारखंड दौरे पर है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वित्त आयोग की टीम के समक्ष झारखंड के विकास का रोडमैप रखें.

30 मई को रांची में 16वें वित्त आयोग की टीम की बैठक


मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों ने कहा कि 16वें वित्त आयोग की टीम की 30 मई को रांची में राज्य सरकार के सभी मंत्रियों एवं अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है. इस बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति, प्रबंधन, अनुदान की राशि के खर्च करने का विवरण, केंद्रीय सहायता राशि का उपयोग सहित कई अन्य विषयों पर जानकारी ली जाएगी. राज्य सरकार की ओर से 16वें वित्त आयोग की टीम के मद्देनजर पूरी तैयारी की गयी है. राज्य सरकार द्वारा सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में हो रहे विकासात्मक कार्यों की भी पूरी जानकारी वित्त आयोग को दी जाएगी. वित्त आयोग की टीम के समक्ष कृषि कार्य के लिए राज्य में सिंचाई जल संग्रहण, विद्यार्थियों में क्वालिटी एजुकेशन, आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना, इंफ्रास्ट्रक्चर एवं पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ावा राज्य सरकार की प्राथमिकता होगी. इस निमित्त सभी सेक्टर के आउटपुट पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी. बैठक में राज्य सरकार 16वें वित्त आयोग की टीम को एक ज्ञापन (मेमोरेंडम) सौंपेगी.

सीएम ने अफसरों को दिए निर्देश


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वित्त आयोग की टीम के समक्ष राज्य के विकास का रोडमैप रखें. शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास की रफ्तार तेज हो, इस उद्देश्य के साथ सरकार लगातार आगे बढ़ रही है. राज्य में कई ऐसे सेक्टर हैं, जिस पर अधिक फोकस करने की आवश्यकता है. वित्त आयोग के समक्ष राज्य सरकार की सिफारिश ऐसी हो, जिससे सभी वर्ग-समुदाय के लोगों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को वित्त आयोग के समक्ष राज्य सरकार की ओर से कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को रखने संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें: झारखंड शराब घोटाले में अरेस्ट IAS विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए ACB को मिली 2 दिनों की रिमांड

29 मई को देवघर में रहेगी 16वें वित्त आयोग की टीम


अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताय कि 29 मई को 16वें वित्त आयोग की टीम देवघर में रहेगी. बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद प्रमंडल स्तरीय स्थानीय निकाय (अर्बन एवं रुरल बॉडी) प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी. 30 मई को रांची में स्थानीय निकायों, ट्रेड इंडस्ट्री, चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करेगी. इसके बाद राज्य सरकार के सभी मंत्रियों एवं अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक होगी. इस बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति, आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी. 30 मई को ही वित्त आयोग की टीम झारखंड के प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेगी. वित्त आयोग की टीम 31 मई को रांची से दिल्ली के लिए रवाना होगी.

बैठक में ये थे उपस्थित


बैठक में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अलका तिवारी, वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार, विशेष सचिव वित्त विभाग बी राजेश्वरी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस MS रामचंद्र राव का तबादला, इनकी जगह लेंगे सीनियर जस्टिस तरलोक सिंह चौहान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel