[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची असम में CM हेमंत की हुंकार, बोले- पक्के आवास और बिजली के लिए तरस रहे चाय मजदूर, JMM देगा हक

असम में CM हेमंत की हुंकार, बोले- पक्के आवास और बिजली के लिए तरस रहे चाय मजदूर, JMM देगा हक

0
असम में CM हेमंत की हुंकार, बोले- पक्के आवास और बिजली के लिए तरस रहे चाय मजदूर, JMM देगा हक
असम में झामुमो उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Hemant Soren, रांची, (सुनील चौधरी की रिपोर्ट): झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शनिवार को असम के मजबत और रांगापाड़ा विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया. आगामी 9 अप्रैल को होने वाले एक दिवसीय मतदान के मद्देनजर उन्होंने झामुमो प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट की अपील की. साथ ही क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक व सामाजिक स्थिति पर तीखा प्रहार किया. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में विशेष रूप से चाय बागान श्रमिकों और किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि ये लोग ही असम की अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं, लेकिन विडंबना यह है कि दशकों की हाड़-तोड़ मेहनत के बाद भी उन्हें वह सम्मान और संवैधानिक अधिकार नहीं मिला, जिसके वे वास्तविक हकदार हैं.

बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे श्रमिक परिवार

चाय बागान क्षेत्रों का दौरा करने के बाद अपनी चिंता व्यक्त करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि इन सुदूरवर्ती इलाकों में आज भी बिजली, पक्की सड़क और प्रधानमंत्री आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. उन्होंने श्रमिक परिवारों की दयनीय स्थिति का हवाला देते हुए बताया कि लोगों ने अपनी समस्याओं और भविष्य की उम्मीदों को उनसे साझा किया है. मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि जो लोग देश और दुनिया के लोगों के लिए चाय का उत्पादन करते हैं, उनके खुद के जीवन में विकास की रोशनी अब तक क्यों नहीं पहुंची?

Also Read: सरायकेला में MSP पर भारी ‘बिचौलिये’! लगातार चौथे साल लक्ष्य से पिछड़ा जिला, 52% पर सिमटी धान खरीद

एकजुटता और जागरूक मतदान का आह्वान

हेमंत सोरेन ने किसान, मजदूर और आदिवासी समाज को एक मंच पर आने की सलाह देते हुए कहा कि एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि वे केवल चुनावी वादों और नारों के बहकावे में न आएं, बल्कि अपनी वर्तमान बदहाली और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सोच-समझकर अपने मताधिकार का उपयोग करें. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जागरूक मतदाता का सही निर्णय ही व्यवस्था परिवर्तन का आधार बनता है, इसलिए समाज के हर वर्ग को संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी.

विभाजन की राजनीति के खिलाफ सामाजिक सौहार्द पर जोर

अपने संबोधन के अंतिम चरण में, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने समाज में आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने पर विशेष बल दिया. उन्होंने कहा कि विकास के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा ‘विभाजन की राजनीति’ है, जो समुदायों को आपस में लड़ाकर असली मुद्दों से भटकाने का काम करती है. उन्होंने मतदाताओं को आगाह किया कि बेहतर भविष्य के लिए सभी समुदायों को मिलकर आगे बढ़ना होगा और ऐसी ताकतों को नकारना होगा जो विकास के बजाय द्वेष को बढ़ावा देती हैं. झामुमो के इस चुनावी अभियान ने असम के टी ट्राइब बेल्ट में राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है.

Also Read: खूंटी बनेगा ‘को-ऑपरेटिव एजुकेशन’ का हब, स्मार्ट क्लास और हॉस्टल तैयार, एग्री-बिजनेस की मिलेगी ट्रेनिंग

Previous article रोहित शर्मा की खुशी पल भर में हुई गायब, कुछ ही मिनटों में समीर रिजवी ने छीन ली ऑरेंज कैप
Next article नियमानुसार करें पीएम श्री अनुदान से मिली राशि का व्यय : डीएम
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel