[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar हेमंत सोरेन से पूछताछ : ईडी अफसरों से पहले झामुमो कार्यकर्ता पहुंचे सीएम आवास, ऐसा था आक्रोश, देखें VIDEO

हेमंत सोरेन से पूछताछ : ईडी अफसरों से पहले झामुमो कार्यकर्ता पहुंचे सीएम आवास, ऐसा था आक्रोश, देखें VIDEO

0
हेमंत सोरेन से पूछताछ : ईडी अफसरों से पहले झामुमो कार्यकर्ता पहुंचे सीएम आवास, ऐसा था आक्रोश, देखें VIDEO

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करने के लिए कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ता सीएमओ पहुंच गए थे. झामुमो का झंडा हाथ में लिए कार्यकर्ता ‘हेमंत सोरेन जिंदाबाद’ और ‘केंद्र सरकार होश में आओ’ के नारे लगा रहे थे. इन्होंने केंद्र सरकार पर बदले की भावना से हेमंत सोरेन के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप भी लगाया. झामुमो के कार्यकर्ताओं का आक्रोश साफ दिख रहा था. एक कार्यकर्ता ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के साथ बातचीत में कहा कि आज ईडी के अधिकारी हेमंत सोरेन से पूछताछ करने के लिए आ रहे हैं. अगर हेमंत सोरेन के साथ कुछ गलत हुआ, तो… लेकिन पीछे से किसी ने उसे टोका, तो उसने कहा कि ईडी गलत ही करती है. हमलोग हेमंत सोरेन का समर्थन करने के लिए यहां आए हैं. वहीं, एक और झामुमो कार्यकर्ता ने कहा कि सिर्फ झारखंड ही नहीं, देश में जहां भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार नहीं है, वहां ईडी और इनकम टैक्स वाले सरकार को परेशान करने में लगे रहते हैं. पश्चिम बंगाल में भी सरकार को ईडी के जरिए परेशान किया जा रहा है. एक कार्यकर्ता ने कहा कि अगर ईडी ने हेमंत सोरेन के साथ कुछ गलत किया, तो हम झारखंड का खनिज अपने प्रदेश से बाहर नहीं जाने देंगे. देश को ठप कर देंगे.

Also Read: Hemant Soren Interrogation LIVE: हेमंत सोरेन से लिपटकर रोने लगे इरफान, सीएम ने कहा- मैं कहीं नहीं जा रहा
Also Read: Hemant Soren News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का BJP पर वार, कहा- सरकारी संस्थाओं का हो रहा घोर दुरुपयोग

Previous article PHOTOS: झारखंड में शिमला और मनाली जैसा नजारा, नहीं देखा? तो यहां देखें और जानें वेदर अपडेट
Next article Narendra Modi : बांग्ला संगीत की धुन में रमे प्रधानमंत्री, ‘मोन जोपो नाम’ गाने को किया ट्वीट
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel