[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची एचइसी के सप्लाई कर्मी 15 से करेंगे मुख्यालय और प्लांटों का घेराव

एचइसी के सप्लाई कर्मी 15 से करेंगे मुख्यालय और प्लांटों का घेराव

0
एचइसी के सप्लाई कर्मी 15 से करेंगे मुख्यालय और प्लांटों का घेराव

रांची. एचइसी बचाओ मजदूर जनसंघर्ष समिति के भवन सिंह ने कहा कि प्रबंधन यदि बोनस का भुगतान नहीं करता है, तो 15 अप्रैल से मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन व तीनों प्लांटों का घेराव किया जायेगा. सभी सप्लाई मजदूर 15 अप्रैल की सुबह 9.00 बजे पहुंचकर तीनों प्लांटों और मुख्यालय का घेराव करेंगे. भवन सिंह ने कहा कि एचइसी प्रबंधन सप्लाई मजदूरों को कारखाना के अंदर टेंडर नहीं होने के कारण जाने नहीं दे रहा है. विगत दिनों कुछ सप्लाई मजदूर जब स्थायी कर्मियों के साथ काम पर गये तो कहा गया कि उपस्थिति दर्ज नहीं होगी. सप्लाई मजदूरों का कोई ठेकेदार नहीं है और नया टेंडर अभी हुआ नहीं है. जबकि, टेंडर नहीं होने के बाद भी प्रबंधन सप्लाई मजदूरों से सीधे काम ले सकता है. उन्होंने कहा कि समिति ने मांग की थी कि बिना टेंडर के छह महीना तक काम सीधे तौर पर प्रबंधन कराये और शीघ्र टेंडर कर सप्लाई में परिवर्तित कर दे. इससे उत्पादन में भी गति आयेगी. उन्होंने कहा कि प्रबंधन के अड़ियल रवैये, टेंडर में अनावश्यक विलंब और बोनस भुगतान में विलंब के कारण मजदूरों में रोष है. प्रबंधन ने कहा था कि राउरकेला से पैसा आने पर बोनस का भुगतान किया जायेगा, लेकिन अभी तक नहीं हुआ. जबकि, इसका भुगतान कानून के मुताबिक दिसंबर तक हो जाना चाहिए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel