[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Heavy Rain Havoc: झारखंड में भारी बारिश के बीच 3 जिलों में सभी स्कूल बंद, भीम बराज के 40 में 38 फाटक खोले गये

Heavy Rain Havoc: झारखंड में भारी बारिश के बीच 3 जिलों में सभी स्कूल बंद, भीम बराज के 40 में 38 फाटक खोले गये

0
Heavy Rain Havoc: झारखंड में भारी बारिश के बीच 3 जिलों में सभी स्कूल बंद, भीम बराज के 40 में 38 फाटक खोले गये
Heavy Rain Havoc: पलामू में उफान पर है कोयल नदी.

Heavy Rain Havoc| Schools Closed: झारखंड में मानसून की शुरुआत के बाद से लगातार भारी बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया. इसके मद्देनजर इन तीनों जिलों के सभी स्कूलों को गुरुवार 17 जुलाई 2025 को बंद रखा गया.

3 जिलों में 2 दिन से लगातार हो रही है बारिश

एक अधिकारी ने बताया कि इन 3 जिलों में पिछले 2 दिन से मध्यम से भारी बारिश जारी है. आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि इन जिलों के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश की संभावना है.

पलामू में बाढ़ से निपटने के व्यवस्था कर रहा प्रशासन

आईएमडी की चेतावनी को देखते हुए पलामू जिला प्रशासन ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पलामू जिले में लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर प्रशासन ने गुरुवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है. जिले में जलभराव और बाढ़ से निपटने की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर कोयल परियोजना से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

उत्तर कोयल परियोजना क्षेत्र के भीम बैराज के 40 में से 38 गेट बुधवार को बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर खोल दिये गये. बैराज के सहायक अभियंता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गेट खोलने के बाद लगभग 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया.

Heavy Rain Havoc: लगातार बढ़ रहा उत्तरी कोयल का जलस्तर

उन्होंने कहा कि उत्तरी कोयल नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. इसलिए नाविकों और मछुआरों को नदी से दूर रहने की सलाह दी गयी है.

गढ़वा, लातेहार में भी स्कूलों को किया गया बंद

गढ़वा और लातेहार जिले में प्रशासन ने बताया कि भारी बारिश के बीच एहतियात के तौर पर स्कूलों को बंद कर दिया गया है. आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, झारखंड में एक जून से 16 जुलाई के बीच 70 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गयी है.

झारखंड में सामान्य से 70 फीसदी अधिक बारिश

इस अवधि के दौरान झारखंड में 348.9 मिलीमीटर सामान्य बारिश के मुकाबले 595.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. यह सामान्य से 70 फीसदी अधिक है. सबसे ज्यादा वर्षा पूर्वी सिंहभूम में हुई है. यहां अब तक 1014.5 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें

देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर बना जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला सम्मान

Snake Bite: कोल्हान में सर्पदंश के सबसे अधिक मामले, केवल डेढ़ साल में इतनी अधिक मौतें, आंकड़े देख चौंक जायेंगे आप

एक साथ मिलेगी 3 माह की राशि, अगले सप्ताह अकाउंट में आयेंगे खटाखट पैसे, पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

झारखंड में PM आवास योजना को लेकर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कर दी बड़ी अपील, लिखा पत्र

Previous article न सफर बड़ा था, न मंजिल… लेकिन Uber ड्राइवर की सोच ने जीत लिया दिल, सोशल मीडिया पर छाया किस्सा
Next article Parenting Tips: बच्चा हर बात पर जिद करता है? अपनाएं ये जादुई ट्रिक्स और देखें कमाल
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel