[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड में 4 दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने की सतर्क रहने की अपील

झारखंड में 4 दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने की सतर्क रहने की अपील

0
झारखंड में 4 दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने की सतर्क रहने की अपील
झारखंड में अगले 96 घंटे तक होती रहेगी बारिश. मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.

Heavy Rain Alert Jharkhand: झारखंड में अगले 4 दिनों तक (15 से 18 सितंबर) भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम केंद्र रांची ने इस संबंध में विशेष बुलेटिन जारी करते हुए राज्यवासियों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है.

चक्रवातीय परिसंचरण का झारखंड के मौसम पर असर

मौसम केंद्र के उप-निदेशक अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक पूर्वी बिहार और उसके आसपास एक ऊपरी वायु चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है. इसके अलावा दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर भी एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है, जिसका असर झारखंड के मौसम पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है.

झारखंड के अधिकांश जिलों पर भारी हैं 96 घंटे

उन्होंने कहा कि इन्हीं मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से झारखंड में अगले 4 दिनों तक अधिकांश जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की भी आशंका है.

Image 187
झारखंड के किस जिले में किस दिन कहां होगी बारिश. पूरा नक्शा यहां देख लें.

Heavy Rain Alert Jharkhand: किस दिन किस जिले में होगी बारिश

15 सितंबर 2025 को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह और जामताड़ा जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है. गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, कोडरमा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है.

16 सितंबर 2025 को कोडरमा, चतरा, लातेहार और हजारीबाग जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है. गिरिडीह, गढ़वा, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़ और रांची में भी भारी बारिश होने की संभावना है.

17 सितंबर 2025 को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, पलामू और हजारीबाग जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

18 सितंबर 2025 को कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू और हजारीबाग में भारी वर्षा की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. कुछ जगहों पर गरज के साथ वज्रपात होने की भी आशंका जतायी गयी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भारी या बहुत भारी बारिश वाले जिलों में क्या होगा असर?

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के कारण कुछ स्थानों पर भू-स्खलन की स्थिति बन सकती है. पहाड़ी इलाकों में यातायात और आवश्यक आपूर्ति बाधित होने की आशंका है. धान और बागवानी फसलों को नुकसान हो सकता है. तेज हवाओं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) के साथ आंधी-बारिश की स्थिति भी रहने की संभावना है. इससे कच्चे मकानों और पेड़ों को नुकसान हो सकता है. निचले इलाकों में जलजमाव और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने का भी खतरा है.

मौसम विभाग की ओर से जारी परामर्श

  • मौसम केंद्र ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों में मछली पकड़ने या अन्य गतिविधियों से बचें. कच्चे मकानों की मजबूती की जांच कर लें और ढलान वाले इलाकों में सतर्क रहें.
  • इसके अलावा, नालियों को साफ रखने, बहते पानी में न चलने और रेडियो-टीवी पर लगातार मौसम संबंधी अपडेट सुनने की सलाह दी गयी है.

दिनवार चार्ट

तारीखसबसे खतरा वाले जिलेवर्षा की चेतावनी
15 सितंबर 2025देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह और जामताड़ाबहुत भारी वर्षा (ऑरेंज अलर्ट)
गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, कोडरमा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूमभारी वर्षा (येलो अलर्ट)
16 सितंबर 2025कोडरमा, चतरा, लातेहार और हजारीबागबहुत भारी वर्षा (ऑरेंज अलर्ट)
गिरिडीह, गढ़वा, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, रांचीभारी वर्षा (येलो अलर्ट)
17 सितंबर 2025देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंजभारी वर्षा (येलो अलर्ट)
18 सितंबर 2025कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू और हजारीबागभारी बारिश (येलो अलर्ट)
Source Credit: India Meteorological Department – Ranchi, Issued on 15.09.2025, Special Bulletin 05

इसे भी पढ़ें

धनबाद, गिरिडीह समेत 5 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तरी झारखंड के बोकारो जिले से नक्सलवाद का हो गया सफाया, बोले गृह मंत्री अमित शाह

पश्चिमी राजस्थान से दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की वापसी शुरू, रांची में हुई 30.2 मिलीमीटर वर्षा

झारखंड पर अगले 3 दिन भारी, जमकर बरसेगा मानसून, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Previous article पितृ पक्ष पर स्व. भागवत शांडिल्य की स्मृति में किया पौधारोपण
Next article सुगम आवागमन को लेकर यातायात पुलिस रही मुस्तैद
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel