[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र, 21 और 22 अगस्त को झारखंड में भारी वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र, 21 और 22 अगस्त को झारखंड में भारी वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

0
Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र, 21 और 22 अगस्त को झारखंड में भारी वर्षा-वज्रपात की चेतावनी
झारखंड में लगातार 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट.

Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर झारखंड के मौसम पर देखने को मिलेगा. 21 और 22 अगस्त को क्रमश: 11 और 9 जिलों में भारी वर्षा होगी. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि 18 अगस्त 2025 को सुबह 8:30 बजे पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी आंध्रप्रदेश-दक्षिण ओडिशा तटों पर एक गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 9.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है.

19 अगस्त को आंध्रप्रदेश के तट को पार करेगा डिप्रेशन

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 12 घंटे के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और एक अबदाव में केंद्रित होने की संबावना है. यह 19 अगस्त 2025 की सुबह दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्रप्रदेश के तटों को पार कर जायेगा.

बंगाल की खाड़ी तक फैला है मानसून ट्रफ

मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि मानसून ट्रफ अब नालिया, जलगांव, ब्रह्मपुरी, जगदलपुर, पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी आंध्रप्रदेश-दक्षिणी ओडिशा के तटों पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के केंद्र से गुजरते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैला है. मानसून ट्रफ का विस्तार समुद्र तल से औसत 1.5 किलोमीटर ऊपर तक है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Heavy Rain Alert: आंधी-तूफान के साथ होगी वर्षा

इस मौसमी प्रणाली के प्रभाव से झारखंड के कुछ जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है. इसलिए मौसम विभाग ने जनता से अनुरोध किया है कि वे सतर्क रहें और आवश्यक सावधानी बरतें. इस दौरान वज्रपात और तेज हवाओं की भी संभावना है. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है.

Imd Alert Jharkhand Weather Forecast 1
21 अगस्त के लिए जारी मौसम विभाग का येलो अलर्ट.

21 अगस्त को इन 11 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग ने कहा है कि 21 अगस्त 2025 को झारखंड के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो, हजारीबाग और कोडरमा जिलों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

Heavy Rain Alert Jharkhand Weather Forecast News Imd
झारखंड के 9 जिलों में होगी भारी बारिश. मौसम विभाग ने जारी किया है येलो अलर्ट.

22 अगस्त को 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा कि 21 अगस्त 2025 को ही नहीं, बल्कि इसके अगले दिन 22 अगस्त 2025 को भी झारखंड के कई जिलों में भारी वर्षा होगी. जिन जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें देवघर, दुमका, जामता़ा, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले शामिल हैं.

झारखंड में हुई है 28 फीसदी अधिक वर्षा

झारखंड में अब तक सामान्य से 28 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है. मानसून के सीजन में आमतौर पर 1 जून से 18 अगस्त के बीच 689.8 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य बारिश माना जाता है. इस साल झारखंड में अब तक 883.4 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 28 प्रतिशत अधिक है.

24 घंटे में झारखंड में कहां-कितनी वर्षा हुई

  1. राजमहल – 63.2 मिलीमीटर
  2. चाकुलिया – 46.6 मिलीमीटर
  3. मुसाबनी – 38.6 मिलीमीटर
  4. नावाडीह – 37.0 मिलीमीटर
  5. धालभूमगढ़ – 36.4 मिलीमीटर
  6. तिलैया -26.8 मिलीमीटर
  7. गोड्डा केवीके – 25.0 मिलीमीटर
  8. मैथन डीवीसी – 20.2 मिलीमीटर
  9. मैथन – 17.6 मिलीमीटर
  10. कोनार डीवीसी – 17.2 मिलीमीटर
  11. नंदाडीह – 15.0 मिलीमीटर
  12. कोनार – 14.8 मिलीमीटर
  13. चैनपुर – 14.5 मिलीमीटर
  14. मझगांव – 14.2 मिलीमीटर
  15. तोपचांची – 13.6 मिलीमीटर
  16. गोविंदपुर डीवीसी – 13.2 मिलीमीटर
  17. बंदगांव 13.0 मिलीमीटर

इसे भी पढ़ें

IMD Alert: झारखंड के 11 जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’, लिस्ट में कहीं आपका भी जिला तो नहीं

शिबू सोरेन के अस्थि विसर्जन के बाद रांची रवाना हुए सीएम हेमंत सोरेन, 14वें दिन दिखी चेहरे पर मुस्कान

रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि देने जमशेदपुर पहुंचे विधायक और पूर्व मंत्री, ऐसे किया याद

‘मुख्यमंत्री सारथी योजना’ देगा युवाओं को रोजगार, अक्टूबर तक हर महीने लगेंगे 2 मेले

Previous article Putin Zelensky Meeting : आमने–सामने होंगे जेलेंस्की और पुतिन, ट्रंप ने किया बड़ा एलान
Next article BBL नहीं IPL के बाद यह बनेगी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी लीग, ग्रीम स्मिथ का दावा
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel